वाराणसी की 200 साल पुरानी रामलीला में आजमगढ़ से लाया गया हाथी पंचवटी मैदान में बेकाबू हो गया। हाथी के तांडव से महावत गंभीर रूप से घायल, पुलिस और NDRF ने मोर्चा संभाला।
महालक्ष्मी व्रत 2026 के अवसर पर हाथी पूजन का क्या महत्व है और पूजा कैसे की जाती है? जानिए शुभ मुहूर्त, विधि और इससे जुड़ी खास बातें।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।
बांधवगढ़ से आया हाथी ई-5 गोरसरी पहाड़ के आसपास मौजूद है। आक्रामक व्यवहार को देखते हुए मैहर प्रशासन सतर्क है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा, कुमकी हाथियों से रेस्क्यू की तैयारी।
रीवा जिले के गुढ़ क्षेत्र में जंगली हाथी भरत अपनी हथनी के साथ पहुंच गया है। मोहनिया टनल के ऊपर पहाड़ी पर दोनों का मूवमेंट बना हुआ है। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
वैलेंटाइन डे मनाने बांधवगढ़ से मैहर पहुंचा हाथी का जोड़ा। बांधवगढ़ से भागकर मैहर पहुंचे हाथी जोड़े ने रात भर वन अमले को छकाया, खेतों में नुकसान, ग्रामीणों में दहशत।
नोवामुंडी प्रखंड के जेटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबरिया गांव में बीती देर रात जंगली हाथी के हमले से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा दूसरे परिवार के एक सदस्य की भी हाथी के हमले में जान चली गई।
असम के होजई जिले में शनिवार सुबह सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से आठ हाथियों की मौत हो गई। जबकि एक हाथी घायल हो गया। इस बात की जानकारी एक फॉरेस्ट अधिकारी ने दी। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में पांच डिब्बे और ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गए।
पन्ना टाइगर रिजर्व में 57 वर्षीय हथिनी अनारकली ने एक ही दिन में दो स्वस्थ मादा शावकों को जन्म देकर वन्यजीव संरक्षण में दुर्लभ उपलब्धि हासिल की है। वन विभाग की टीम ने मां और शावकों को पूरी तरह स्वस्थ बताया है। इस चमत्कारी घटना से रिजर्व में हाथियों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है।






















