असम के होजई जिले में शनिवार सुबह सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से आठ हाथियों की मौत हो गई। जबकि एक हाथी घायल हो गया। इस बात की जानकारी एक फॉरेस्ट अधिकारी ने दी। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में पांच डिब्बे और ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गए।

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में पांच डिब्बे और ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गए।

होजई। स्टार समाचार वेब
असम के होजई जिले में आज यानी शनिवार को सुबह-सुबह सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से आठ हाथियों की मौत हो गई। जबकि एक हाथी घायल हो गया। इस बात की जानकारी एक फॉरेस्ट अधिकारी ने दी। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में पांच डिब्बे और ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गए। ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया कि सुबह अचानक उन्हें झटका लगा। ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दरअसल, असम के लुमडिंग डिवीजन में सुबह एक भीषण ट्रेन हादसा हो गया, जहां सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस जंगली हाथियों के झुंड से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेन का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। शनिवार तड़के असम के होजाई जिले में सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 8 हाथियों की मौत हो गई। राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। वहीं हादसे के चलते ऊपरी असम और पूर्वोत्तर की रेल सेवाएं बाधित हो गईं। रेलवे ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
यहां हो गया हादसा
यह रेल दुर्घटना पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के लुमडिंग डिवीजन के तहत जमुनामुख-कामपुर खंड में हुई। जब शनिवार सुबह असम में जंगली हाथियों के झुंड से राजधानी एक्सप्रेस टकरा गई। इसके बाद राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई। दुर्घटनास्थल गुवाहाटी से 126 किमी दूर स्थित है। घटना के तुरंत बाद राहत ट्रेनें और रेलवे अधिकारी बचाव अभियान शुरू करने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए। पटरी पर हाथियों के शरीर के टुकड़े बिखरने और डिब्बे उतरने के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
दूसरी ट्रेन की रेलवे ने की व्यवस्था
इस हादसे में प्रभावित डिब्बों के यात्रियों को ट्रेन के अन्य डिब्बों में उपलब्ध खाली बर्थों में अस्थायी रूप से बैठाया जाएगा। इसके बाद गुवाहाटी पहुंचने पर ट्रेन में अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जाएंगे। ताकि सभी यात्रियों को सीट मिल सके और फिर ट्रेन अपने आगे की यात्रा के लिए रवाना हो सके।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।