बांधवगढ़ से आया हाथी ई-5 गोरसरी पहाड़ के आसपास मौजूद है। आक्रामक व्यवहार को देखते हुए मैहर प्रशासन सतर्क है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा, कुमकी हाथियों से रेस्क्यू की तैयारी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से आया हाथी ई-5 ने गोरसरी पहाड़ के आसपास अपना डेरा जमा लिया है। इसके रिहायशी इलाके में घुसने की आशंका को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है। हाथी की लोकेशन सामने आने के बाद वन विभाग के साथ प्रशासन और पुलिस ने भी सतर्कता बढ़ा दी है।
आक्रामक व्यवहार ने बढ़ाई चिंता
वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार ई-5 का व्यवहार पहले से ही आक्रामक रहा है। ऐसे में जंगल से निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों की ओर हाथी के बढ़ने से ग्रामीणों और मवेशियों पर हमले की आशंका बनी हुई है। स्थिति को देखते हुए मैहर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने प्रशासनिक और पुलिस अमले को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। संभावित विचरण वाले गांवों में पुलिस और होमगार्ड के जवान लाउडस्पीकर के जरिए लगातार मुनादी करा रहे हैं। ग्रामीणों को जंगल और खेतों की ओर अकेले नहीं जाने तथा हाथी की मौजूदगी की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जा रही है।
कच्चे मकानों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
हाथी के संभावित मूवमेंट वाले क्षेत्रों में प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। कच्चे मकानों और झुग्गियों में रहने वाले ग्रामीणों को सुरक्षित पक्के मकानों, पंचायत भवनों और सामुदायिक भवनों में शिफ्ट किया जा रहा है। पटवारी, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और कोटवारों को भी प्रभावित गांवों में लगातार निगरानी रखने तथा ग्रामीणों से संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, जनपद सीईओ, सीएमओ के साथ अमरपाटन, रामनगर और मैहर थाना प्रभारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने को कहा गया है।
कुमकी हाथियों के सहारे पकड़ने की तैयारी
ई-5 को सुरक्षित तरीके से नियंत्रित कर रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग ने संयुक्त अभियान शुरू कर दिया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से दो प्रशिक्षित कुमकी हाथी मौके पर पहुंच चुके हैं, जबकि दो और कुमकी हाथियों को बुलाया गया है।

रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।
बांधवगढ़ से आया हाथी ई-5 गोरसरी पहाड़ के आसपास मौजूद है। आक्रामक व्यवहार को देखते हुए मैहर प्रशासन सतर्क है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा, कुमकी हाथियों से रेस्क्यू की तैयारी।
प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री और सहायता राशि वितरित की। उन्होंने दीनदयाल रसोई में भोजन की गुणवत्ता परखी और पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया।
सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला ने गोबरांव बायपास के पास बीएलएस 108 एंबुलेंस का औचक निरीक्षण किया। चालक-ईएमटी से जानकारी लेकर मरीज के परिजन से फीडबैक लिया और नि:शुल्क, सुरक्षित सेवा के निर्देश दिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह