मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
मऊगंज जिला के मलकपुर गांव से तीन किलो मीटर आगे कठौतिया टोला में करंट की चपेट में आने से एक नर हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना शनिवार की सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। जानकारी होने पर डीएफओ और रेंजर अमले के साथ मौके पर पहुंच गये हैं। मुकुंदपुर और बांधवगढ़ से टीम बुलाई गई है। रविवार को मृत हाथी का पोस्टमार्टम कर उसे दफनाने की प्रक्रिया पूरी की जायेगी।
बताया गया है कि फरवरी से दो हाथी रीवा, मऊगंज और मैहर के इलाकों की शोभा बढ़ा रहे थे। किसी की भी जान नहीं ली थी। मस्ती कर इधर उधर घूम रहे थे। किसानों की फसलें जरूर प्रभावित हो रही थी। कई बार जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों का ध्यान भी आकृष्ट कराया लेकिन उन्हें फर्क नहीं पड़ा। गुढ़ विधायक ने तो डीएफओ और भोपाल पत्र लिख रेस्क्यू किए जाने की मांग की थी। इसके बाद भी इनकी कान में जूं नहीं रेंगी। इसी लापरवाही ने एक हाथी की जान ले ली। ताज्जुब तो यह है कि वन विभाग पिछले 6 महीनों में यह नहीं पता कर पाया था कि दोनों नर हैं या मादा। अब मरने के बाद पता चला कि दोनों हाथी नर थे।
ऐसे गई नर हाथी की जान
रात को दोनों हाथी सीतापुर चौकी को पार कर चुका था। हाथियों ने खेतों में घुस कर भुट्टा भी खाया था। इसके बाद भरत आगे बढ़ गया लेकिन बीच रास्ते से ही बिना कॉलर आईडी वाला नर हाथी वापस लौट आया। वह मलकपुर से अंदर कठौतिया टोला तक पहुंच गया। वहीं पर एक घर के बाहर अमरूद का पेड़ था। उसे खाने लगा। पेड़ के पास से ही खंभे से घर के लिए तार निकला था। वह कटा हुआ था। जो सूंड़ में फंस गया और उसकी मौत हो गई।
भरत जाएगा बांधवगढ़
अब भरत अकेला हो गया है। यह भरत झारखंड से रेस्क्यू कर लाया गया था। भरत को साथ मिला था तो वह बांधवगढ़ से भाग निकला था। फरवरी से वह नर हाथी के साथ मऊगंज, रीवा और मैहर के जंगलों में घूम रहा था। अब एक का साथ छूट गया। भरत अकेला है। वह मलकपुर के आसपास ही मौजूद है। शायद उसे भी पता चल गया है कि उसका साथी अब इस दुनिया में मौजूद नहीं है। उसका रेस्क्यू करने के लिए भी बांधवगढ़ से टीम पहुंच गई है।
पोस्टमार्टम के बाद करेंगे दफन
बांधवगढ़ और मुकुंदपुर टाइगर सफारी की टीम मौके पर पहुंची है। दोनों ही टीमें मिलकर हाथी का पोस्टमार्टम करेंगी। इसके बाद शव को वन विकास निगम की भूमि में ही दफन कर दिया जाएगा। शनिवार को अंधेरा होने के कारण पीएम नहीं हो पाया।
समय रहते करते रेस्क्यू तो बच जाती जान
पूरे मामले में वन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। लापरवाही ने ही नर हाथी की जान ले ली। यदि समय रहते विभाग ने गुढ़ विधायक और लोगों की बातों को गंभीरता से लिया होता तो शायद ही ऐसी घटना नहीं घटती। इस घटना ने यह तो साबित कर दिया है कि रीवा के जंगल वन्यजीवों के लिए सुरक्षित नहीं है।
सुबह 5 बजे गांव वालों से सूचना मिली थी कि मलकपुर के पास एक नर हाथी की करंट में फंसने से मौत हो गई है। रविवार की सुबह पोस्टमार्टम होगा और फिर वन विकास निगम की भूमि में ही दफनाया जाएगा। बांधवगढ़ और मुकुंदपुर से भी टीम पहुंच गई है। जो एक और हाथी था, उसका रेस्क्यू कर टीम उसे बांधवगढ़ ले जायेगी।
वर्षा सिंह बिसेन, रेंजर, मऊगंज वन मंडल


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।
जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के ए-4 नॉन फिलिंग सेक्शन में बम का पार्ट बनाते समय कर्मचारी तेजभान सिंह की उंगली मशीन की चपेट में आकर कट गई।
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने अपने पूर्व OSD वीरेंद्र तिवारी के बंगले पर आने पर रोक लगा दी है। खबरों के अनुसार, मंत्री के नाम पर लेन-देन और तीन पत्नियां होने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।
मध्य प्रदेश में शुरू हुए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी। जानिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन, कांग्रेस पर निशाना और 18 नवंबर तक चलने वाले 'जनजातीय गौरव सप्ताह' के विशेष आयोजनों की पूरी रिपोर्ट।