जोधपुर में दिल्ली के बाद देश के तीसरे बड़े अक्षरधाम मंदिर में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। यह पहला ऐसा मंदिर है, जिसमें केवल जोधपुरी पत्थर ही उपयोग में लिया गया है। मंदिर में कहीं भी लोहे या स्टेनलेस स्टील का उपयोग नहीं किया गया है। सभी पत्थर इंटरलॉक सिस्टम से जुड़े हैं। मंदिर आज से श्रद्धालुओं के लिए खुल गया है।

यह पहला ऐसा मंदिर है, जिसमें केवल जोधपुरी पत्थर ही उपयोग में लिया गया है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
जोधपुर में दिल्ली के बाद देश के तीसरे बड़े अक्षरधाम मंदिर में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। यह पहला ऐसा मंदिर है, जिसमें केवल जोधपुरी पत्थर ही उपयोग में लिया गया है। मंदिर में कहीं भी लोहे या स्टेनलेस स्टील का उपयोग नहीं किया गया है। सभी पत्थर इंटरलॉक सिस्टम से जुड़े हैं। मंदिर आज से श्रद्धालुओं के लिए खुल गया है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को नशामुक्ति, बच्चों को अच्छे संस्कार देने जैसे अभियान चलाए जाएंगे। दरअसल, राजस्थान के जोधपुर में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर का उद्घाटन कल हो गया है। राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े शहर में बने इस मंदिर को भक्ति, शांति और सांस्कृतिक गौरव का केंद्र माना जाता है। यह मंदिर स्वामीनारायण संप्रदाय के संस्थापक भगवान स्वामीनारायण को समर्पित होता है। उन्होंने नैतिक जीवन और सामाजिक उत्थान उपदेश दिया था। जोधपुर का स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर देश का तीसरा ऐसा मंदिर है।
राजस्थान के जोधपुर में इस मंदिर का निर्माण स्वामी महाराज से प्रेरित है। बताया जा रहा है कि इस पवित्र मंदिर की परिकल्पना और निर्माण, प्रमुख स्वामी महाराज के वर्तमान आध्यात्मिक उत्तराधिकारी और बीएपीएस के वर्तमान गुरु, महंत स्वामी महाराज के मार्गदर्शन में किया गया।
मंदिर के अंदर आंतरिक शांति और दिव्य दर्शन का स्थान बनाया गया है। जोधपुर में बनाय यह मंदिर देश का तीसरा ऐसा अक्षरधाम मंदिर है। जोधपुर में बना यह मंदिर दुनिया का 5वां मंदिर है। पहला दिल्ली और दूसरा अक्षरधाम मंदिर गांधीनगर में है। मंदिर में नीलकंठ अभिषेक मंडपम बनाया गया है, जिसमें भगवान स्वामीनारायण की नीलकंठ वर्णी के रूप में पंचधातु की मूर्ति स्थापित है।
राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े शहर में बना यह मंदिर शहर के सूरसागर स्थित कालीबेरी क्षेत्र में स्थापित है। इस मंदिर को पूरी तरीके से जोधपुर बलुआ पत्थर से बनाया गया है। इतना ही नहीं, इस मंदिर में लोहे का उपयोग नहीं किया गया है। साथ ही किसी भी प्रकार के सीमेंट का प्रयोग इसमें नहीं किया गया है।
जोधपुर में बना यह अक्षरधाम मंदिर परिसर 42 बीघा में फैला है। इसमें 10 बीघा में उद्यान जिसमें 500 पेड़ और 5500 पौधे लगे हैं। मंदिर की ऊंचाई 191 फीट है, 181 फीट और 111 फीट है। इसमें पांच शिखर, एक भव्य गुंबद और 14 छोटे गुंबद हैं। इस मंदिर को बनाने में सात सालों से अधिक का वक्त लगा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।