जोधपुर में दिल्ली के बाद देश के तीसरे बड़े अक्षरधाम मंदिर में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। यह पहला ऐसा मंदिर है, जिसमें केवल जोधपुरी पत्थर ही उपयोग में लिया गया है। मंदिर में कहीं भी लोहे या स्टेनलेस स्टील का उपयोग नहीं किया गया है। सभी पत्थर इंटरलॉक सिस्टम से जुड़े हैं। मंदिर आज से श्रद्धालुओं के लिए खुल गया है।
मऊगंज जिले में 15 दिवसीय 'नशे से दूरी है जरूरी' जन-जागरूकता अभियान का भव्य समापन हुआ। इस अभियान में डेढ़ से दो लाख लोगों ने नशे के खिलाफ शपथ ली और हजारों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन जताया। पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया और बताया कि यह अभियान अब निरंतर जारी रहेगा।














