मऊगंज जिले में 15 दिवसीय 'नशे से दूरी है जरूरी' जन-जागरूकता अभियान का भव्य समापन हुआ। इस अभियान में डेढ़ से दो लाख लोगों ने नशे के खिलाफ शपथ ली और हजारों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन जताया। पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया और बताया कि यह अभियान अब निरंतर जारी रहेगा।

हाइलाइट्स
मऊगंज, स्टार समाचार वेब
मऊगंज जिले में नशामुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने हेतु 15 दिवसीय ‘नशे से दूरी है’ जरूरी राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान का आज भव्य समापन हुआ। इस अभियान ने केवल एक संदेश नहीं दिया, बल्कि जन-जन के भीतर चेतना की एक ऐसी ज्वाला प्रज्वलित की, जिसने युवाओं के मन से नशे के अंधकार को परे हटाने का संकल्प जगा दिया।
समापन बुधवार शाम 4 बजे कार्यक्रम हनुमान मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुआ, जहां पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह की उपस्थिति में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं ने शपथ ली कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहेंगे और समाज को भी इसके विरुद्ध जागरूक करेंगे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति का नहीं, समूचे समाज का शत्रु है। यह शरीर को खोखला करता है और पीढ़ियों के भविष्य को लीलता है।
संवाद से जागा जन-संकल्प
15 से 30 जुलाई तक चले इस अभियान के अंतर्गत जनपद में विभिन्न विधाओं के माध्यम से नशे के विरुद्ध आवाज बुलंद की गई। केदारनाथ महाविद्यालय से प्रारंभ हुई जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक ने समाज के हर वर्ग को सोचने पर मजबूर किया। स्कूल-कॉलेजों में शपथ ग्रहण, चित्रकला, निबंध और लघु फिल्म प्रदर्शन जैसे कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों तथा सामाजिक संगठनों की भागीदारी उल्लेखनीय रही।
संकल्प से सिद्धि की ओर, एक नई शुरूआत
इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने न केवल शहरों बल्कि ग्रामीण अंचलों और संवेदनशील बस्तियों में जाकर संवाद, जागरूकता और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों से सीधा संवाद किया। इसके परिणामस्वरूप पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिलीं, जिससे हाल ही में नशीली कफ सिरप तस्करी के बड़े गिरोह का पदार्फाश संभव हुआ।
डेढ़ से दो लाख लोगों तक पहुंचा संदेश नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो
इस महाअभियान की विशेष उपलब्धि यह रही कि मऊगंज जिले में लगभग डेढ़ से दो लाख लोगों ने नशे के विरुद्ध शपथ ली और हजारों नागरिकों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर समर्थन प्रकट किया। एक ही दिन में 15,000 से अधिक विद्यार्थियों द्वारा एक साथ शपथ लेना इस बात का प्रमाण है। कि यह अभियान केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जनांदोलन बन चुका है।
नशे के खिलाफ पाठ्यक्रम निर्माण की रणनीति पर भी विचार
पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने बताया कि इस अभियान के अनुभवों से यह स्पष्ट हुआ है कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए नशामुक्ति पर आधारित विशेष कोर्स की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों के साथ विमर्श कर एक ठोस रणनीति तैयार की जा रही है।
सिर्फ 15 दिन नहीं निरंतर जारी रहेगा अभियान
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि यह महाअभियान मात्र 15 दिनों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मध्य प्रदेश पुलिस इसे निरंतर विभिन्न रूपों में जारी रखेगी। उनका कहना था, हर युवा को अब नशे के विरुद्ध योद्धा बनना होगा। यह समाज की नहीं, समूचे राष्ट्र की पुकार है। यह अभियान एक संकल्प था, एक समर्पण था और अब यह एक जनचेतना का स्वरूप ले चुका है। मऊगंज अब नशे के अंधकार से उबरने की दिशा में तेजी से अग्रसर है - क्योंकि जब युवा जागेगा, तभी समाज बचेगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सागर जिले में बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। शाहगढ़ में अवैध शराब आरोपी की जमीन और NH-44 पर सौरभ ढाबे पर बुलडोजर चलाकर करोड़ों की सरकारी भूमि मुक्त कराई गई।
दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ और पितृपक्ष पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। पुणे, मुंबई और गया के लिए चलने वाली इन ट्रेनों का इटारसी और भोपाल मंडल में ठहराव रहेगा।
इंदौर में आयोजित यात्री परिवहन विजन समिट-2026 की पूरी जानकारी। जानें कैसे मध्य प्रदेश सरकार निजी भागीदारी, इलेक्ट्रिक बसों और एआई तकनीक से सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बना रही है।
जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने पक्षकारों की पीड़ा, वकीलों के अधिकारों और न्याय प्रणाली पर दिए बेबाक विचार।
ग्वालियर के चर्चित अवैध हथियार खरीद-फरोख्त मामले में शान गन हाउस के संचालक अशोक अग्रवाल की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के विकास और आगामी सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा साझा की। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में छह नए एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीथमपुर से मुंबई तक 8-लेन एक्सप्रेस-वे पहले ही बनकर तैयार है।
पांढुर्णा जिले में सदियों पुरानी और खूनी परंपरा के लिए प्रसिद्ध पारंपरिक गोटमार मेला एक बार फिर हिंसा और अफरा-तफरी का गवाह बना। जाम नदी के दोनों किनारों पर बसे पांढुर्णा और सावरगांव के ग्रामीण झंडे पर कब्जे की होड़ में आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ।
मादक पदार्थों की तस्करी और सीज ड्रग्स को ठिकाने लगाने के खेल में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नीमच में ऐसा तगड़ा शिकंजा कसा कि पूरे नारकोटिक्स विभाग में हड़कंप मच गया है। देर शाम सीबीआई की टीमों ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कॉलोनी में धावा बोलकर सीनियर अधिकारी सिद्धार्थ के सरकारी आवास को चारों तरफ से घेर लिया।
मध्यप्रदेश में आज शुक्रवार को बैंक कर्मियों की हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। 5-डे बैंकिंग वीक (पांच दिवसीय कार्य सप्ताह) की प्रमुख मांग को लेकर प्रदेशभर के लगभग 40 हजार बैंक कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं, जिससे राज्य की करीब 7 हजार बैंक शाखाओं में ताले लटक गए हैं।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और गढ़ी मलहरा शराब दुकान के ठेकेदार रवि लखेरा को पुलिस ने बरायठा के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से रवि लखेरा घायल हो गया।