विंध्य क्षेत्र के यात्रियों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने रीवा-पुणे के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन 6 अगस्त से शुरू करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन नागपुर रूट से होकर गुजरेगी और सतना, कटनी, जबलपुर, गोंदिया, भुसावल होते हुए पुणे पहुंचेगी। 3 अगस्त को इनॉगरल स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। मैहर स्टेशन पर नहीं होगा ठहराव।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
विंध्य क्षेत्र के यात्रियों के लिए रेलवे ने एक और सौगात दी है। विंध्य से एजुकेशनल एवं एम्प्लायमेंट हब पुणे के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन 6 अगस्त से नियमित दौड़ेगी। इस गाड़ी के चलने से नागपुर जाने वाले यात्रियों को भी फायदा होगा। नई टेÑन के नागपुर रूट से चलने से यात्रियों को एक और टेÑन का विकल्प मिलेगा। बताया गया कि पुणे के लिए सतना स्टेशन से अभी हफ्ते के सातों दिन केवल एकमात्र टेÑन दानापुर- पुणे टेÑन हैं तो वहीं साप्ताहिक गाड़ी में गोरखपुर- पुणे, दरभंगा- पुणे, जसीडीह- पुणे, ज्ञानगंगा टेÑन हैं। ये लम्बी दूरी की गाड़ियां हैं जिसके चलते सतना के यात्रियों को पुणे के लिए कई बार कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाती। नई गाड़ी रीवा से संचालित होने पर विंध्य क्षेत्र के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
इन स्टेशनों में ठहराव
अप-डाउन की यह गाड़ी सतना, कटनी, जबलपुर, कछपुरा, नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, अकोला, भुसावल, मनमाड़, कोपरगांव, अहमद नगर, दौड़ कार्डलाइन स्टेशनों पर ठहराव होगा। इस ट्रेन में एसी, स्लीपर समेत जनरल कोच होंगे।
मैहर के यात्रियों को सतना से करना होगा सफर
बताया गया कि रीवा-पुणे ट्रेन मैहर स्टेशन से गुजरेगी तो जरूर लेकिन मैहर जिले के यात्री इसमें स्टेशन से सफर नहीं कर सकेंगे। मैहर के यात्रियों को सतना जंक्शन से ट्रेन पकड़नी होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि मैहर स्टेशन में इस गाड़ी का ठहराव नहीं करने का निर्णय रेलवे प्रशासन ने लिया है।
इस तरह होगा संचालन
बताया गया कि अप-डाउन की गाड़ी संख्या 20151/52 रीवा-पुणे नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। अप गाड़ी संख्या 20152 रीवा-पुणे एक्सप्रेस 6 अगस्त से हफ्ते के प्रत्येक बुधवार को रीवा से सुबह 6.45 पर चलेगी जो सतना 7.35 बजे आएगी और पुणे अगले दिन सुबह 9.45 पर पहुंचेगी। वहीं डाउन गाड़ी संख्या 20151 पुणे-रीवा एक्सप्रेस 7 अगस्त से हफ्ते के प्रत्येक गुरुवार को पुणे से दोपहर 3.15 पर चलेगी जो अगले दिन सतना दोपहर 3.50 पर आएगी और रीवा साढ़े 5 बजे पहुंचेगी। ट्रेन की बुकिंग जल्द ही शुरू होगी।
3 को मिलेगी हरी झंडी, चलेगी इनॉगरल स्पेशल
रीवा-पुणे साप्ताहिक नई ट्रेन की नियमित सेवा के पहले हरी झंडी दिखाने का प्रोग्राम रेलवे बोर्ड ने तय किया है। 3 अगस्त को अप गाड़ी संख्या 02152 रीवा-पुणे इनॉगरल स्पेशल ट्रेन रीवा से सुबह 11 बजे चलेगी जो सतना 11.55 पर आएगी और पुणे अगले दिन दोपहर डेढ़ बजे पहुंचेगी। वहीं 4 अगस्त को डाउन गाड़ी संख्या 02151 पुणे-रीवा इनॉगरल स्पेशल पुणे से दोपहर 3.15 पर चलेगी जो अगले दिन सतना दोपहर 3.50 पर आएगी और रीवा शाम साढ़े 5 बजे पहुंचेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।