सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे ने भोपाल के 8 ब्लैक स्पॉट का दौरा किया। जानें कहां-कहां हुए निरीक्षण और अधिकारियों को क्या निर्देश दिए गए ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

भोपाल: स्टार समाचार वेब.
सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष, पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे ने शुक्रवार को भोपाल के उन 'ब्लैक स्पॉट' (दुर्घटना संभावित क्षेत्रों) का दौरा किया, जहां सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। उन्होंने करीब 3 घंटे तक 8 प्रमुख जगहों का जायजा लिया और अधिकारियों से चर्चा कर सुधार के निर्देश दिए।
न्यायमूर्ति सप्रे ने अधिकारियों से लेफ्ट टर्न, जेब्रा क्रॉसिंग और ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। कुछ जगहों पर उन्होंने सीधे सवाल पूछा कि यहां दुर्घटनाएं क्यों होती हैं। इस निरीक्षण के दौरान निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण, स्मार्ट सिटी सीईओ अंजू कुमार, एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक बीएस कौल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
इन प्रमुख स्थानों का किया गया निरीक्षण:
प्लेटिनम प्लाजा चौराहा: यहां पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण हादसे होते हैं। न्यायमूर्ति सप्रे ने करीब 20 मिनट तक यहां का निरीक्षण किया।
तरुण पुष्कर तिराहा: लेफ्ट टर्न की जगह कम होने पर उन्होंने चिंता जताई। अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट पोल शिफ्टिंग के बाद इसे ठीक किया जाएगा।
रेडक्रास हॉस्पिटल चौराहा: इस चौराहे की रोटरी को बेहतर करने और महाराणा प्रताप की प्रतिमा को शिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा है। यहां देर रात बड़े हादसे होने की जानकारी दी गई।
जिला कोर्ट चौराहा: यहां भी लेफ्ट टर्न को बेहतर करने के निर्देश दिए गए।
पर्यावास भवन के पास का स्पॉट: इस जगह को करीब डेढ़ साल पहले बंद कर दिया गया था, जिसे फिर से देखा गया।
भेल चौराहा (अवधपुरी से पहले): टीम ने इस महत्वपूर्ण चौराहे का भी निरीक्षण किया।
रत्नागिरी चौराहा (रायसेन रोड): यहां भी हादसों की स्थिति की समीक्षा की गई।
न्यायमूर्ति सप्रे ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से हादसों के कारणों, मृतकों की संख्या और वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अतिक्रमण हटाने और ब्लैक स्पॉट को जल्द से जल्द ठीक करने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि पिछले तीन सालों में भोपाल के 16 ब्लैक स्पॉट्स पर 99 हादसों में 27 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जजों की टीम भोपाल पहुंची है। गुरुवार को हुई बैठक में न्यायमूर्ति सप्रे ने कहा था कि हर व्यक्ति का जीवन अनमोल है और किसी की गलती से निर्दोष की जान नहीं जानी चाहिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।