सतना जिले में फेफड़े के कैंसर के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 10 वर्षों में 37 मामले दर्ज हुए, जबकि 2025 में अब तक 53 कैंसर मरीज चिन्हित किए जा चुके हैं। धूम्रपान, गुटखा, और प्रदूषण इसके मुख्य कारण हैं। जिला अस्पताल में मुख, स्तन और गर्भाशय कैंसर के भी सैकड़ों मरीज सामने आए हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में कैंसर रोगियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। जिला अस्पताल में विगत 10 सालों में 1266 कैंसर मरीज चिन्हित किए गए थे। वर्ष 2025 अभी तक पूरा नहीं हुआ है और 53 रोगी कैंसर से पीड़ित पाए गए हैं। अगर बात लंग्स कैंसर की करें तो वर्तमान में जिला अस्पताल की जांच में 3 मरीजों की पहचान की गई है इसके अलावा बीते 10 सालों में कुल 37 मरीज लंग्स कैंसर से पीड़ित पाए गए थे। चिकत्सकों की माने तो फेफड़ों में कैंसर के मामलों में बृद्धि का सबसे बड़ा कारण धूम्रपान और प्रदूषण है। आज के समय में हमारी कुछ आदतें और खासतौर पर खानपान का तरीका भी फेफड़ों की सेहत पर असर डालने लगा है। लोगों के खाने-पीने का तरीका भी काफी बदल गया है। फटाफट जिंदगी में लोग जो कुछ भी जल्दी और आसानी से मिल जाए, वही खाना पसंद करते हैं।
महिलाओं की संख्या अधिक
जिला अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2014 से 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक 1266 मरीजों में से 726 महिलाएं कैंसर से पीड़ित पाई गई। महिलाओं में सबसे ज्यादा केस स्तन और गर्भाशय कैंसर से जुड़े पाए गए। इन रोगियों की पहचान सर्जरी विभाग की ओपीडी में पहुंचने के बाद जांच में हुई।
बचाव के लिए इनसे बचें
धूम्रपान फेफड़ों के कैंसर का सबसे बड़ा कारण है। सिगरेट, बीड़ी या तंबाकू में मौजूद हानिकारक रसायन फेफड़ों की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं। जो लोग रोजाना धूम्रपान करते हैं, उनके लिए यह खतरा कई गुना बढ़ जाता है.
प्रदूषण
शहरी क्षेत्रों में प्रदूषण की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो कि सिगरेट के धुंए जितना ही शरीर को नुकसान पहुंचाती है। कार्बन हमारे फेफड़ों में जमा होकर उसको कमजोर बनाता है। इससे हमारे फेफड़ों में कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।
खराब खान-पान
जंक फूड, तला-भुना खाना और पोषक तत्वों की कमी से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। हरी सब्जियां, फल और संतुलित आहार फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
मुख कैंसर के बढ़ रहे रोगी
जिला अस्पताल के कीमोथेरेपी नोडल डॉ. आलोक खन्ना ने बताया कि जिले में सर्वाधिक केस मुख कैंसर के मिल रहे हैं। इसका विशेष कारण तम्बाकू एवं गुटखे का सेवन करना है। दूसरी ओर जिले में बढ़ते प्रदूषण और धूम्रपान के कारण लंग्स कैंसर रोगियों में भी वृद्धि देखी जा रही है। फेफड़े से सबंधित शिकायत, खांसी और सांस लेने में कठिनाई आने पर चिकित्सीय सलाह लेनी चाहिए।
बीते सालों की स्थिति (वर्ष 2024 तक)
कैंसर मरीज


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।