मैहर मां शारदा मंदिर में नवरात्र के पहले दिन 1.25 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन। पुलिस की सख्त निगरानी और 600 जवानों की तैनाती से व्यवस्था रही दुरुस्त।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शारदेय नवरात्र के पहले दिन देश के कोने-कोने से श्रद्धालु त्रिकूट वासिनी मां शारदा का दर्शन करने मैहर पहुंचे। रात्रि 8 बजे तक सवा लाख के करीब श्रद्धालुओं ने मां शारदा के दरबार में मत्था टेक आशीर्वाद लिया। सुरक्षा के मद्देनजर गर्भगृह से लेकर पूरे मेला परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात रहे। पुलिस की मुस्तैदी की वजह से भीड के बावजूद किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं होने पाई।
पट खुलते ही उमड़े भक्त
सोमवार की सुबह पट खुलते ही मां शारदा की एक झलक पाने श्रद्धालु उमड़ पड़े। पैदल मार्ग में लम्बी कतारें लग गई। रोपवे में भी श्रद्धालुओं की लम्बी कतार देखी गई। पैदल मार्ग में भीड़ नियंत्रण के लिए श्रद्धालुओं को रोक- रोक कर आगे जाने दिया जा रहा था ताकि सीढी से मंदिर तक जाने वाले श्रद्धालुओं को भीड़ का सामना न करना पड़े। पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात से ही ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ। सुबह 9 बजे तक 60 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने मां शारदा के दर्शन किए। दोपहर बाद श्रद्धालुओं की भीड़ कुछ घंटों के लिए कम हुई, शाम होते ही श्रद्धालुओं की संख्या बढनी शुरू हुई। रात 8 बजे तक 1 लाख 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मैहर पहुंचे चुके थे।
व्यवस्था जांचने पहुंचे एसपी
सुबह से ही एसपी मैहर अवधेश प्रताप सिंह मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे। ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों से लगातार अपडेट लेकर उन्हें आवश्यक दिशा- निर्देश देते रहे। रात के समय पुलिस अधीक्षक श्री सिंह मैहर मंदिर परिसर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एएसपी अखिलेश तिवारी, डीएसपी सत्य प्रकाश मिश्रा, टीआई कोतवाली अनिमेष द्विवेदी, देवीजी चौकी प्रभारी अरविंद व अन्य पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर आने वाले दिनों में भीड़ बढ़ने पर सुरक्षा व्यवस्था में क्या बदलाव किए जाने चाहिए इस पर चर्चा की।
जगह- जगह पुलिस की तैनाती
देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं को भीड़ के दौरान अव्यवस्था का सामना न करना पड़े, भीड़ के दौरान जेब कतरे व अन्य असामाजिक तत्व कोई घटना न कर पाएं इसके मद्देनजर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम पुलिस के द्वारा किए गए हैं। गर्भगृह से पूरे मेला क्षेत्र में सात जिलों के 600 से ज्यादा पुलिस कर्मी अलग-अलग शिफ्ट में डयूटी कर रहे हैं। 125 के करीब सीसीटीवी कैमरों से मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। पुलिस टीम के द्वारा बाइक पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। ड्रोन के जरिए भी आसमान से निगरानी की जा रही है। पुलिस के द्वारा भीड़ में अपनो से बिछड़े लोगों को मिलाने का काम किया जा रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।