सतना जिले के स्कूलों में विज्ञान प्रयोगशालाएं बंद मिलीं तो जिम्मेदार प्राचार्य होंगे कार्रवाई के पात्र। पठन-पाठन व्यवस्था में कमी पाई गई तो बीईओ और बीआरसी पर भी गिरेगी गाज। कलेक्टर सतीश कुमार एस ने समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश। परीक्षा परिणाम सुधार, लैब संचालन, पुस्तक वितरण और अभिभावक संवाद को लेकर भी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
‘विज्ञान के छात्र-छात्राओं को प्रयोगिक ज्ञान और अनुभव अत्यंत आवश्यक होता है। विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान लैब का संचालन नहीं पाये जाने पर प्राचार्य के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।’ उक्ताशय के निर्देश डॉ. सतीश कुमार एस ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग एवं जिला शिक्षा केन्द्र के अधिकारियों की बैठक में शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा के दौरान दिए।
इसके अलावा कलेक्टर ने साफ साफ कहा कि निरीक्षण के दौरान पठन-पाठन की व्यवस्था में कमी पाये जाने पर संकुल प्राचार्य की बजाय संबंधित बीईओ और बीआरसी के ऊपर कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत संजना जैन, जिला शिक्षा अधिकारी कंचन श्रीवास्तव, सहायक संचालक गिरीश अग्निहोत्री, डीपीसी विष्णु त्रिपाठी सहित सभी बीआरसी, बीईओ, बीएसी तथा जिला शिक्षा केन्द्र के उपयंत्री उपस्थित थे।
5 -5 स्कूलों को करें चिन्हित, परिणामों का करें विश्लेषण
उन्होंने कहा कि हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल के परीक्षा परिणामों में जिले के उच्च और निम्न प्रतिशत परिणाम वाले 5-5 स्कूलों को चिन्हाकित कर परीक्षा परिणामों का विश्लेषण करें। अच्छे परिणाम लाने वाले स्कूलों में और बेहतर परिणाम के लिए तथा न्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत वाले विद्यालयों में रिजल्ट सुधार के प्रयास किये जाये। कलेक्टर ने जिले के 30 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों में न्यूनतम परिणामों के कारणों की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक ब्लाक के 5-5 स्कूलों का वे स्वत: भ्रमण के दौरान निरीक्षण करेंगे। उन्होंने प्राचार्यों से कहा कि जिले के औसत रिजल्ट के आधार पर अपने विद्यालय का लक्ष्य निर्धारित करें और उसे कहीं बेहतर परिणाम लाने के प्रयास करें।
2721 को मिली लैपटाप की राशि,184 को स्कूटी
इस मौके पर बताया गया कि सतना जिले के सभी स्कूलों में बीईओ के माध्यम से कुल मांग 493439 पुस्तकों की मांग के विरुद्ध शत-प्रतिशत छात्रों को पुस्तकें उपलब्ध करा दी गई है। इसी प्रकार वर्ष 2024-25 में कक्षा 9 में साइकिल वितरण के लक्ष्य के अनुरूप 7336 छात्र-छात्राओं को मुफ्त साइकिल का वितरण किया गया। स्कूटी वितरण योजना के तहत वर्ष 2023-24 में लक्ष्य के अनुरूप 184 छात्रों को शत-प्रतिशत स्कूटी का वितरण एवं 2024-25 में 2721 प्रतिभाशाली छात्रों को लैपटॉप खरीदने की राशि खाते में जारी की गई। वर्ष 2023-24 और वर्ष 2024-25 के हाईस्कूल तथा हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के परीक्षा परिणामों का तुलनात्मक प्रस्तुतिकरण भी किया गया। बताया गया कि हाईस्कूल की परीक्षा में परिणाम वर्ष 2024-25 में 58.32 फीसदी रहा जिसमें वर्ष 2023-24 के परिणाम 49.24 प्रतिशत से 9.08 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। कलेक्टर ने कहा कि स्कूलों के निरीक्षण के दौरान पाठ्य पुस्तकों का वितरण छात्रों की नोटबुक का निरीक्षण भी करें और कम उपस्थित वाले विद्यालयों में अभिभावकों से बातचीत कर उन्हें प्रोत्साहित भी करें।
ये भी कहा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।
भोपाल के कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक SUV में भीषण आग लग गई। ट्रायल के दौरान हुई इस घटना में शोरूम की लापरवाही सामने आई है। अपनी ही जलती कार देख मालिक ने शोरूम में जमकर हंगामा किया। पढ़ें पूरी खबर।