मऊगंज पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने जनसुनवाई को तकनीक से जोड़ते हुए सभी थानों के प्रभारियों को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जोड़ा। फरियादियों की समस्याओं को मौके पर ही सुना गया और थाने स्तर पर त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए गए। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जिला मुख्यालय आने की जरूरत से राहत देती है।

हाइलाइट्स
मऊगंज, स्टार समाचार वेब
मऊगंज जिले के पुलिस अधीक्षक आईपीएस दिलीप कुमार सोनी ने कानून व्यवस्था और जनसुनवाई को सुदृढ़ बनाने के लिये एक नवाचार किया है। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान जिले के तमाम थाना प्रभारियों को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जोड़ा और इसके बाद पीड़ितों की समस्या को सुना। इस दौरान मौके पर ही उन्होंने थाना प्रभारियों को शिकायत पर प्रभावी कार्यवाही करने का आदेश दिया।
इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करने वाले नागरिक भी अपने नजदीकी थाने से जुड़कर पुलिस अधीक्षक से सीधे संवाद कर सकें। जिससे उन्हें जिला मुख्यालय तक आने की आवश्यकता न पड़े और उनकी समस्याओं का समाधान सहजता से हो सके। इस जनसुनवाई में मऊगंज, शाहपुर, लौर, हनुमना एवं नईगढ़ी थानों के थाना प्रभारियों, संबंधित विवेचकों एवं अधिकारियों ने समयबद्ध एवं सक्रिय सहभागिता दर्ज की। प्रत्येक फरियादी की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया और संबंधित अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से तत्काल दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, जिससे शिकायतकर्ताओं को मौके पर ही समाधान की आशा मिली।
जनसेवा का सशक्त माध्यम बनाया
एसपी का कहना है कि जनसुनवाई को हमने केवल एक औपचारिक प्रक्रिया न मानते हुए, जनसेवा का सशक्त माध्यम बनाया है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों की इस अनुकरणीय कार्य के लिए सराहना की तथा यह निर्देश भी दिए गए कि इस नवाचार जनसुनवाई कार्यक्रम को भविष्य में और अधिक प्रभावशाली एवं सुलभ बनाया जाए, जिससे जनसामान्य को समस्या का त्वरित समाधान हो सके।
जनता के बीच सराहनीय कदम
मऊगंज से कई बार ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसमें सत्ता के अनैतिक दबाव के बीच पुलिस को काम करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन इन तमाम दबाव के बाद भी पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी की यह पहल जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास जगाने का काम कर रही है। लोगों का कहना है कि इस तरह से यदि जनसुनवाई में पीड़ितों की समस्या सुनी जायेगी तो निश्चित तौर पर उन्हें न्याय मिलेगा। यदि कोई थाना प्रभारी या विवेचक लापरवाही करता है तो उसकी करतूत भी सामने आ जाएगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।