रीवा के मऊगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक स्कार्पियो से अवैध देशी शराब की 20 पेटियों के साथ युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी 'सिद्धार्थ उर्फ डॉक्टर' ने आधे घंटे तक पुलिस को चकमा दिया। मवेशी और ट्रक से रास्ता रोक कर पकड़ा गया। शराब रीवा से लोड कर शाहपुर ले जाई जा रही थी। आबकारी एक्ट में केस दर्ज, शराब दुकान ठेकेदार पर भी कार्रवाई संभव।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
रात्रि गश्त के दौरान मऊगंज पुलिस के हाथ स्कार्पियों वाहन में लोड अवैध शराब की खेप लगी है। साथ ही एक तस्कर भी गिरफ्तार हुआ है। लेकिन इसके पूर्व तस्कर ने पुलिस को करीब आधा घंटा तक छकाया। पुलिस लगातार उसका पीछा करती रही। अंत में बीच सड़क पर मवेशी व ट्रक को खड़ा करा कर तस्कर के वाहन को पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि बिना नंबर के स्कार्पियों वाहन में शराब की खेप लोड कर रीवा की तरफ से लाई जा रही है। लिहाजा पुलिस ने नईगढ़ी मार्ग में घेराबंदी किया, लेकिन पुलिस को देख तस्कर तेज गति से स्कार्पियों को साइड से निकाल कर भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने उक्त वाहन का पीछा किया। करीब आधा घंटे तक तस्कर इधर-उधर पुलिस को छकाता रहा, लेकिन पुलिस ने उसका पीछा करना नहीं छोड़ा। अंत में नईगढ़ी और शाहपुर थाना पुलिस को सहयोग लिया गया। फूल बजरंग सिंह गांव के पास बीच सड़क में ट्रक को खड़ा कराया गया। जिसके चलते तस्कर भाग नहीं सका और पुलिस ने पूरे एहतियात के साथ उसे धर दबोचा। स्कार्पियों की तलाशी ली गई तो उसमें से 20 पेटी देशी शराब बरामद हुई। पकड़े गये तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम सिध्दार्थ उर्फ डाक्टर पुत्र युवराज सिंह बघेल 25 वर्ष निवासी करह पहाडी थाना शाहपुर बताया। लिहाजा उसे पकड़ कर थाना ले जाया गया, जहां आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की पूछताछ की जा रही है।
रीवा जिले से लोड हुई थी शराब
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि शराब की खेप रीवा जिले के शराब दुकान से लोड हुई थी, जिसे शाहपुर थाना क्षेत्र में उतारना था। पुलिस के सामने नाम भी आ गये हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई करने की योजना बनाई जा रही है। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में शराब दुकान के ठेकेदार को भी आरोपी बनाया जायेगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।