सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना — नशे के आदी पति ने चारित्रिक संदेह में गर्भवती पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतका 6 माह की गर्भवती थी। बेटी ने दादा-दादी को बुलाकर बचाने की कोशिश की, लेकिन बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उसके खिलाफ कई आपराधिक रिकॉर्ड पहले से हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
चारित्रिक संदेह पर युवक ने गर्भवती पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला को गंभीर चोट आई, परिजनों के द्वारा महिला को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में इलाज शुरू होने के पहले ही महिला के साथ 6 माह के गर्भस्थ बच्चे की जान चली गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए गर्भवती पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया।
रात 8 बजे की घटना
जानकारी के अनुसार मझगवां थानान्तर्गत कठौत निवासी भालचंद सिंह गोड़ का बुधवार की रात पत्नी से झगड़ा हुआ। दरअसल भालचन्द्र अपनी पत्नी पुष्पा सिंह गोड़ के चरित्र पर संदेह करता था। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद की स्थिति बनती रही। बुधवार की रात 8 बजे चारित्रिक संदेह को लेकर भालचन्द्र ने पत्नी पुष्पा से विवाद शुरू किया। चारित्रिक संदेह किए जाने पर पुष्पा ने विरोध जताया। इस पर बौखलाए भालचन्द्र ने कुल्हाड़ी से पत्नी पुष्पा के ऊपर ताबड़तोड़ हमले कर दिए। भालचन्द्र की बेटी मानसी ने अपनी दादी व परिवार के अन्य सदस्यों को जगाकर घटना की जानकारी दी।
मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट
पुष्पा पर कुल्हाडी से हमला किए जाने की जानकारी लगने पर उसके माता- पिता आ गए। पिता के द्वारा डायल-100 में फोन लगाकर घटना से अवगत कराया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से गंभीर अवस्था में पुष्पा को मझगवां अस्पताल ले जाया गया। चोट गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान गर्भवती पुष्पा की मौत हो गई। पीएम के बाद पता चला कि मृतका पुष्पा 6 माह की गर्भवती थी। मृतका की सास रामबाई पति राम विश्वास के द्वारा मझगवां थाना में अपने बेटे के खिलाफ बहू की हत्या की शिकायत दर्ज कराई गई। मां की शिकायत पर पत्नी की हत्या करने वाले युवक के खिलाफ धारा 109(1)बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
पूर्व से दर्ज हैं कई अपराध
मझगवां थाना प्रभारी आदित्य नारायण धुर्वे ने बताया कि गर्भवती पत्नी की हत्या की जानकारी थाना में रात्रि 11 बजे दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने कुछ घंटे के अंदर ही पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी भालचंद्र गोड़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भालचंद्र नशे का आदी है और वह आपराधिक पृष्ठभूमि का है। आरोपी भालचंद्र के विरुद्ध अवैध शराब और मारपीट के कई प्रकरण दर्ज हैं, कुछ प्रकरण समझौता हो जाने की वजह से दर्ज नही हो पाया। आरोपी भालचंद्र अपनी भाभी पर भी कातिलाना हमला कर चुका है। बताया गया कि आरोपी भालचंद्र गंगा जायसवाल पर भी जानलेवा हमला किया था। आरोपी के पिता रामविश्वास रेलवे में गेटमैन है। मझगवां थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त खून से सनी कुल्हाड़ी जब्त की गई है। कार्रवाई में एएसआई जयसिंह बागरी, प्रधान आरक्षक ब्रम्हदत्त शुक्ला, दयाराम बैगा, धीरेन्द्र शुक्ला, आरक्षक आकाश कुशवाहा, प्रमोद शर्मा, रविकांत यादव, दिनेश परस्ते, रमा सिंह शामिल रहे।
बेटी ने मां को बचाने दादा- दादी को बुलाया
चारित्रिक संदेह पर भालचन्द्र ने पत्नी पुष्पा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, यह देख उसकी बेटी मानसी भागते हुए अपनी दादी रामबाई और दादा रामविश्वास के पास पहुंची और उन्हें बताया कि पापा मम्मी को मार रहे हेैं। पोती के द्वारा यह बताए जाने पर रामबाई और उसका पति रामविश्वास बहू को बचाने के लिए आया। देखा तो बहू पुष्पा कमरे में अचेत अवस्था में लहुलुहान हालत में पड़ी हुई थी। मझगवां पुलिस ने बताया कि मृतका पुष्पा और भालचन्द्र का विवाह फरवरी 2014 में हुआ था। दोनों के 11 साल, 9 साल और 4 साल के तीन बच्चे हैं। मृतका पुष्पा का मायका मैहर जिले के रामनगर थानान्तर्गत सेमरिया चाभर गांव में है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। देर रात विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी किए गए, जिसके बाद दतिया सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।