केरलम के मलप्पुरम जिले के वंडूर में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। यूडीएफ उम्मीदवार एपी अनिल कुमार के पक्ष में चुनाव प्रचार करने जा रहे थरूर के वाहन को अज्ञात हमलावरों ने न केवल रोका, बल्कि उनके सुरक्षाकर्मी और चालक के साथ मारपीट भी की।

वंडूर में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
केरलम के मलप्पुरम जिले के वंडूर में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। यूडीएफ उम्मीदवार एपी अनिल कुमार के पक्ष में चुनाव प्रचार करने जा रहे थरूर के वाहन को अज्ञात हमलावरों ने न केवल रोका, बल्कि उनके सुरक्षाकर्मी और चालक के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। घटना बीती देर शाम चेल्लिथोड के पास थिरुवाली इलाके में हुई। थरूर कांग्रेस नेता एपी अनिल कुमार के चुनाव प्रचार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वांडूर जा रहे थे। वांडूर पुलिस के अनुसार, संकरी सड़क पर पुल के पास रुकावट थी। थरूर के काफिले के आगे वाले वाहन को तेज चलाने के लिए गनमैन रतीश केपी ने कहते है। तभी दो वाहनों में सवार पांच लोगों के एक समूह ने थरूर की गाड़ी को रोक लिया। जब गनमैन ने रास्ता साफ करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन पर और ड्राइवर पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, गनमैन ने ही शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने लिया तुरंत एक्शन
वांडूर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया। रात देर तक दो हमलावरों को हिरासत में ले लिया गया है। बाकी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अभी यह जांच कर रही है कि हमले के पीछे कोई राजनीतिक दुश्मनी या साजिश तो नहीं है।
थरूर पर भी किया हमला
स्थिति बिगड़ती देख शशि थरूर के गनमैन ने बीच-बचाव करने और रास्ता साफ कराने की कोशिश की, तो उपद्रवियों ने उस पर भी हमला कर दिया। गनमैन के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की गई, जिससे मौके पर काफी तनाव फैल गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।
चिंता से मैं सचमुच भावुक हो गया हूं
इस बीच थरूर ने इस घटना को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- कल रात हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर आप सभी के संदेशों और कॉल्स से व्यक्त की गई चिंता से मैं सचमुच भावुक हो गया हूं। मेरे सुरक्षा गार्ड पर हमला हुआ था, वह अब ठीक हैं और मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं। सभी मित्रों और शुभचिंतकों का धन्यवाद। हमने बिना डरे कल अपने निर्धारित दो कार्यक्रम पूरे किए और हमारा चल रहा कार्यक्रम भी प्रभावित नहीं हुआ है।

केंद्र सरकार ने 'लीगल मेट्रोलॉजी (इंडियन स्टैंडर्ड टाइम) रूल्स, 2026' को अधिसूचित कर दिया है। जानिए मार्च 2027 से लागू होने वाले इस नए नियम के फायदे, उद्देश्य और अन्य खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 137वें एपिसोड को संबोधित किया। पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण, अंतरिक्ष मिशन, स्वच्छता अभियानों, नशा मुक्त भारत और वैश्विक स्तर पर तिरंगे के मान से जुड़ी विभिन्न प्रेरक कहानियों को साझा किया।
देवरिया में जिलाधिकारी के रूप में तैनात रहीं आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए 13 वर्षों की सेवा के बाद स्वेच्छा से त्यागपत्र देने की जानकारी साझा की। आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बैंगलोर से पढ़ाई कर चुकीं दिव्या मित्तल ने लिखा कि उन्होंने अपनी इच्छा से इस यात्रा को विराम दिया है।
एनडीए में आरक्षण के सब-कैटेगराइजेशन और कोटे के अंदर कोटे को लेकर विवाद गहरा गया है। संतोष कुमार सुमन और जीतन राम मांझी के समर्थन के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कड़ा पलटवार करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है।
पूर्व आर्मी चीफ जनरल एम. एम. नरवणे ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जानिए कैसे भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर मुरीदके और बहावलपुर में आतंकियों का खात्मा किया।
बॉम्बे हाईकोर्ट की कड़ी आपत्ति के बाद महाराष्ट्र FDA ने सिप्ला फार्मा के पुणे केंद्र का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द करने का आदेश वापस ले लिया है।
हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण पर राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस को घेरा। इसे एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध बताते हुए एफआईआर की मांग की है।
दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लाल किला कार बम ब्लास्ट मामले में एनआईए की चार्जशीट पर संज्ञान लिया है। मामले में 13 आरोपी बनाए गए हैं और अगली सुनवाई 9 सितंबर को होगी।
नेपाल में झील टूटने से मचे खतरे के बीच बिहार के वाल्मीकिनगर गंडक बैराज और निचले इलाकों में बाढ़ का हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जानिए गंडक के जलस्तर और प्रशासनिक तैयारियों का पूरा हाल।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। जानिए इस खास मौके पर बच्चों के साथ पीएम मोदी की मस्ती, बातचीत के बारे में।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह