×

हिमाचल में भूस्खलन... मध्य प्रदेश के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आठ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र में रेड जबकि बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में आॅरेंज अलर्ट है। मध्य प्रदेश के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। अगले 24 घंटे में साढ़े चार इंच तक पानी गिर सकता है।

By: Arvind Mishra

Jul 24, 202510:14 AM

view14

view0

हिमाचल में भूस्खलन... मध्य प्रदेश के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • हिमाचल में अब तक 137 की मौत, 34 लापता

  • हरियाणा में अलग-अलग नहरों से चार शव मिले

  • नर्मदापुरम के जिलों में अति बारिश के आसार 

    भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

मौसम विभाग ने आठ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र में रेड जबकि बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में आॅरेंज अलर्ट है। मध्य प्रदेश के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। अगले 24 घंटे में साढ़े चार इंच तक पानी गिर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में तीन दिन के ब्रेक के बाद आज से फिर मानसूनी बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, नर्मदापुरम, हरदा और बैतूल में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। वहीं रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर, भिंड, मुरैना और श्योपुर जिलों में आज बारिश हो सकती है।

हिमाचल में 34 लोग लापता

पिछले 24 घंटों में दिल्ली, गोवा, तेलंगाना सहित 6 राज्यों में सबसे ज्यादा बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड से दो नेशनल हाईवे समेत कुल 385 सड़कें बंद हैं। राज्य में 22 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से, अब तक 137 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 34 लापता हैं। इस दौरान 1382 करोड़ रुपए की सरकारी और निजी संपत्ति भी नष्ट हो चुकी है।

नोएडा में 5 किम लंबा जाम

हरियाणा में अलग-अलग जगहों पर नहरों में चार लाशें मिलीं। दिल्ली-एनसीआर में बीते दिन लगातार बारिश से सड़कों पर तीन फीट तक पानी भर गया। नोएडा में 5 किम लंबा जाम लग गया। नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बिहार में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। देर रात कोसी बराज के 26 गेट खोले गए और करीब 1.73 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

छत्तीसगढ़ में तीन की मौत

छत्तीसगढ़ में अगले चार दिन पूरे मानसून की एक्टिविटी तेज रहेगी। वहीं, बीते दिन सरगुजा में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दुर्ग जिले में दो नाबालिग बह गए।

बिहार में गर्मी से बेहाल

बिहार के19 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन जिलों में आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।
 

COMMENTS (0)

RELATED POST

1937 लोकेशन की जमीनें होंगी महंगी, 10 से 100 फीसदी तक बढ़ेंगे दाम

1937 लोकेशन की जमीनें होंगी महंगी, 10 से 100 फीसदी तक बढ़ेंगे दाम

रीवा और मऊगंज में 1937 लोकेशन की जमीनों के दाम 10 से 100 फीसदी तक बढ़ाने की तैयारी। उप मूल्यांकन समिति से प्रस्ताव के बाद 1 अप्रैल से नई दरें लागू होने की संभावना।

Loading...

Feb 28, 20263:51 PM

विकास की धूल में घुटी सांसें, 13 महीनों में 1689 मरीज ऑक्सीजन सहारे अस्पताल पहुंचे

विकास की धूल में घुटी सांसें, 13 महीनों में 1689 मरीज ऑक्सीजन सहारे अस्पताल पहुंचे

रीवा में बढ़ते वायु प्रदूषण और विकास कार्यों के कारण सांस के मरीज तेजी से बढ़े। 13 महीनों में 1689 मरीज 108 एम्बुलेंस से ऑक्सीजन सहारे अस्पताल पहुंचे, जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर असर सामने आया।

Loading...

Feb 28, 20263:48 PM

वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी, एसपी ने छह नव आरक्षकों को थमाया नोटिस

वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी, एसपी ने छह नव आरक्षकों को थमाया नोटिस

रीवा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में नव आरक्षकों ने वर्दी में रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाली। वीडियो वायरल होने पर एसपी ने संज्ञान लेकर छह आरक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

Loading...

Feb 28, 20263:44 PM

वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी, एसपी ने छह नव आरक्षकों को थमाया नोटिस

वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी, एसपी ने छह नव आरक्षकों को थमाया नोटिस

रीवा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में नव आरक्षकों ने वर्दी में रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाली। वीडियो वायरल होने पर एसपी ने संज्ञान लेकर छह आरक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

Loading...

Feb 28, 20263:44 PM

एफआईआर छुपाकर लिया स्थगन, हाईकोर्ट ने रद्द किया, आबकारी अधिकारी को बड़ा झटका

एफआईआर छुपाकर लिया स्थगन, हाईकोर्ट ने रद्द किया, आबकारी अधिकारी को बड़ा झटका

रीवा के जिला आबकारी अधिकारी अनिल जैन ने एफआईआर की जानकारी छिपाकर हाईकोर्ट से स्थगन लिया था। शासन की रिट पर कोर्ट ने आदेश निरस्त कर ट्रांसफर बहाल किया, आगे की कार्रवाई पर नजर।

Loading...

Feb 28, 20263:42 PM