रीवा कलेक्टर द्वारा जारी नए कार्य विभाजन आदेश ने राजस्व विभाग में असंतोष फैला दिया है। पढ़े-लिखे पीएससी पास नायब तहसीलदारों को लॉ एंड ऑर्डर में लगाया गया, जबकि आरआई और प्रतिनियुक्ति पर तैनात अधिकारियों को राजस्व न्यायालयीन कार्य सौंपा गया है। कलेक्टर के फैसले से विभाग में भ्रम और नाराज़गी का माहौल है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
कलेक्टर के एक आदेश ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिन्होंने पीएससी पास कर राजस्व विभाग में नौकरी पाई। उन्हें कलेक्टर ने शहर का लॉ एंड आर्डर सम्हालने की जिम्मेदारी दे दी और जिन्हें प्रतिनियुक्ति में नायब तहसीलदार की कुर्सी मिली। अब वही न्यायालयीन प्रकरण निपटाने के लिए तैनात कर दिए गए हैं। कई प्रशिक्षु भी कलेक्टर की नजर में खरे उतरे हैं लेकिन राजस्व न्यायालयीन कार्य के लिए पदस्थ किया गया। कलेक्टर के इस आदेश से राजस्व अधिकारियों में असंतोष बढ़ गया है।
ज्ञात हो कि शासन से राजस्व अधिकारियों के बीच न्यायालयीन और गैर न्यायालयीन कार्यों के बीच बटवारे के आदेश दिए थे। राजस्व का काम करने वाले अधिकारी सिर्फ वहीं काम करेंगे। वहीं गैर न्यायालयीन काम करने वाले राजस्व कार्य से पूरी तरह से मुक्त रहेंगे। शासन के इस आदेश को राजस्व अधिकारियों ने कुछ दिन पहले ही विरोध किया था। कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा था। इस विरोध का कोई असर नहीं हुआ। कलेक्टर ने गुरुवार को कार्य विभाजन का आदेश जारी कर दिया। यह विभाजन भी अब सवालों के घेरे में हैं। रीवा हुजूर में पदस्थ यतीश शुक्ला नायब तहसीलदार को फिर गैर न्यायालयीन कार्यों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। यतीश शुक्ला को लेकर वैसे भी लोगों में नाराजगी थी। अब फिर से वही काम उन्हें सौंप दिया गया है। रीवा में हर दिन आंदोलन, धरना चलता है। उस पर भी एक अधिकारी के तैनात किए जाने से भी लॉ एंड आर्डर कंट्रोल में नहीं आएगी।
प्रशिक्षु, आरआई को मिल गई न्यायालयीन कुर्सी
कलेक्टर ने राजस्व विभाग के नायब तहसीलदारों के साथ अन्याय किया। आरआई से नायब तहसीलदार पर प्रतिनियुक्ति दिए गए अधिकारियों को न्यायालयीन कार्य सौंप दिया गया। प्रशिक्षु नायब तहसीलदार भी प्रकरणों की सुनवाई करेंगी लेकिन जो अभी तक न्यायालयीन प्रकरण निपटाते आ रहे थे। उन्हें किनारे कर दिया गया है। अब वह प्रकरणों की सुनवाई नहीं कर पाएंगे। सिर्फ गैर न्यायालयीन कार्य सम्हालेंगे। हद तो यह है कि एएसएलआर भी न्यायालय में ही रखे गए हैं।
इन राजस्व अधिकारियों को कलेक्टर ने किया किनारे
गैर न्यायालयीन कार्य में कई अधिकारियों को पदस्थ किया गया है। तहसील हुजूर से यतीश शुक्ला नायब तहसीलदार, ग्रामीण हुजूर से राजीव शुक्ला नायब तहसीलदार, रीवा, गुढ़ में सुश्री महिमा पाठक प्रशिक्षु नायब तहसीलदार रीवा, रायपुर कर्चुलियान में शारदा प्रसाद प्रजापति नायब तहसीलदार, सेमरिया से एएसएलआर राजेश तिवारी, मनगवां से अजय कुमार मिश्रा नायब तहसीलदार मनगवां, जवा से नायब तहसीलदार निवेदिता त्रिपाठी और राजेश शुक्ला, त्योंथर से प्रकाश उपाध्याय प्रशिक्षु नायब तहसीलदार रीवा, वीरेन्द्र द्विवेदी एएसएलआर को रखा गया है।
यह अधिकारी निपटाएंगे न्यायालयीन कार्य
कलेक्टर ने राजस्व न्यायालयीन कार्य के लिए कार्य बांट दिया है। हुजूर नगर में शिव शंकर शुक्ला प्रभारी तहसीलदार हुजूर नगर, तेजपति सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। हुजूर ग्रामीण में नायब तहसीलदार हुजूर श्रीमती विंध्या मिश्रा, दिलीप श्रीवास्तव नायब तहसीलदार, गुढ़ में अरुण यादव, सिरमौर में अनुपम पाण्डेय, प्रभारी तहसीलदार, सुश्री बिंदु तिवारी प्रशिक्षु नायब तहसीलदार रीवा, रायपुर कर्चुलियान में विनय मूर्ति शर्मा एएसएलआर, सेमरिया में अर्जुन कुमार बेलवंशी, मनगवां में श्रीमती आंचल अग्रहरि प्रभारी तहसीलदार मनगवां, ममता पटेल नायब तहसीलदार मनगवां, जवा में जीतेन्द्र तिवारी, त्योंथर में राजेन्द्र शुक्ला प्रभारी तहसीलदार को जिम्मेदारी राजस्व प्रकरण निपटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।