रीवा के संजय गांधी अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने हाइट्स और एजाइल कंपनी पर वेतन कटौती, भुगतान में देरी और अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
संजय गांधी अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारियों ने हाइट्स और एजाइल कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अधीक्षक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने और डीन को ज्ञापन सौंपने के बाद कलेक्टर से मुलाकात की। कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने और कर्मचारियों को न्याय दिलाने की मांग की है।
आपको बता दें कि संजय गांधी अस्पताल में अधिकांश काम आउटसोर्स कंपनी के भरोसे है। यहां 1 हजार से अधिक आउटसोर्स कर्मचारी काम कर रहे हैं। हाइट्स और एजाइल कंपनियों ने ठेका लिया हुआ है। यह कंपनियां कर्मचारियों का लगातार शोषण कर रही है। इसके खिलाफ ही कर्मचारियों ने कुछ दिन पहले अधीक्षक कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया था। डीन को ज्ञापन भी सौंपा था। इसके बाद भी जब न्याय नहीं मिला तो शुक्रवार को सभी कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंच गए। कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है।
कंपनी और उनके अधिकारियों ने लगाए हैं गंभीर आरोप
आउटसोर्स कर्मचारियों ने कलेक्टर को 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि श्रमिकों को प्रति माह समय पर वेतन नहीं दिया जाता। वेतन में मनमानी कटौती की जाती है। कर्मचारियों को दो वर्ष से राष्ट्रीय अवकाश के मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जबकि कॉलेज ने कंपनी को भुगतान कर दिया है। आईकार्ड, ड्रेस का पैसा एजाइल कंपनी हर माह काटती है लेकिन किसी को भी ड्रेस नहीं मिला है। कंपनी बिना ट्रेनिंग के ही अतिरिक्त कार्य कराने के लिए बाध्य कर रही है। एजाइल कंपनी में काम करने वाले 17 कर्मचारियों का वेतन 3 महीने से नहीं दिया गया है। कुछ कर्मचारियों की केवायसी स्किल डेव्हलपमेंट प्रोग्राम के तहत कर दी गई। इनके खाते से 1500 रुपए भी काट लिए गए। जबकि यह राशि शासन से प्रदान की गई है। काटी गई राशि भी नहीं लौटाई जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।