स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी से सतना-मानिकपुर रेलखंड में यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। बांसापहाड़ स्टेशन पर हंगामा, ट्रैक पर उतरे यात्री, सुरक्षा और रेलवे प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
व्यस्ततम सीजन में नियमित ट्रेनों में चल रही भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई हैं। लेकिन इनके बिगड़ संचालन व समय पालन की वजह से स्पेशल गाड़ियां पैंसेजरों की परेशानी का सबब बन गई हैं। मारकुंडी के बाद अब बांसापहाड़ स्टेशन में यात्रियों का हंगामा हुआ, हंगामे को बढ़ता देख आरपीएफ- जीआरपी एवं सिविल पुलिस ने मोर्चा सम्हाला। मुम्बई - हावड़ा रूट के सतना-मानिकपुर रेलखंड में आए दिन स्पेशल टेÑनों के यात्रियों का हंगामा रेलवे के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। वहीं यात्रियों के ट्रैक पर उतरने से संरक्षा और सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
बताया जाता है कि डाउन गाड़ी संख्या 06509 सिकंदराबाद-दानापुर हमसफर स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 14 घंटे लेट सतना जंक्शन से निकली थी। गाड़ी का अगला स्टॉपेज प्रयागराज छिवकी स्टेशन था लेकिन ट्रेन के पहिए बांसा पहाड़ रेलवे स्टेशन में ही ठहर गए। गाड़ी दोपहर 12.45 पर पहुंची थी। गाड़ी काफी देर तक खड़े होने से यात्रियों का आक्रोश बढ़ गया और ट्रैक पर खड़े होकर हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि स्टेशन पर कोई भी सुविधा नहीं है। इस दौरान यात्रियों ने डाउन 13202 जनता एक्सप्रेस ट्रेन को रोकने की भी कोशिश की। बांसा पहाड़ के उप स्टेशन प्रबंधक विक्रम कुमार सिंह ने तत्काल जीआरपी प्रभारी वीर सिंह और आरपीएफ प्रभारी सादिक खान को सूचना दी थी। यात्रियों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए बाद में सिविल पुलिस को भी मौके पर बुलाना पड़ा।
लिखकर दें, आगे नहीं रुकेगी ट्रेन
बताया जाता है कि यात्रियों का कहना था कि ट्रेन अपने निर्धारित स्टेशन से राइट टाइम चली थी। लेकिन रेलवे ने इसे प्राथमिकता में नहीं लिया और जगह-जगह घंटों तक रोक-रोक से चलाई। यात्रियों की मांग थी कि ट्रेन को जल्द से जल्द चलाया जाए और अब आगें कहीं न रोक जाय। नियमित ट्रेनें दौड़ रही हैं और स्पेशल के पहिए कहीं भी थमा दिए जाते हैं।
मझगवां से पहुंची आरपीएफ टीम
ट्रैक पर यात्रियों की सूचना मिलते ही मझगवां आरपीएफ रवाना हुई, लेकिन जबतक सुरक्षा बल पहुंचा ट्रेन रवाना हो गई थी। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को मारकुंडी स्टेशन में स्पेशल ट्रेन के यात्रियों ने हंगामा किया था और लाल गमझा दिखाकर जनता एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया था। बताया गया कि ट्रैक मेंटीनेस का हवाला देकर स्पेशल ट्रेनें कहीं भी रोक दी जाती हैं और स्पेशल पीटती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में डीएसपी पदोन्नति की दोबारा समीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। विभागीय पदोन्नति समिति के जरिए निरीक्षक से डीएसपी बने करीब 250 अधिकारियों के रिकॉर्ड पुलिस मुख्यालय दोबारा खंगालेगा।
मध्यप्रदेश के मंदसौर में महू-नीमच राजमार्ग पर ग्राम लखमाखेड़ी के पास तेज गति से चला रहे मिनी ट्रक चालक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रॉली पलटने से एक मासूम सहित दो की मौत हो गई। वही 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर आज स्वयंसेवक एकत्रीकरण होगा। कार्यक्रम में संघ के भोपाल विभाग के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों से 30 हजार स्वयंसेवक शामिल होंगे। कार्यक्रम में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स' विषय पर बात की। जानिए शिक्षा के बजट, अंधभक्तों पर टिप्पणी और छात्रों से जुड़ी बड़ी बातें।
सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।