इंदौर के तिलक नगर में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से हुए अग्निकांड में 8 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आईआईटी विशेषज्ञों से जांच के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया
इंदौर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के तिलक नगर क्षेत्र में बुधवार तड़के एक हृदय विदारक हादसा हो गया। सुख शांति नगर (बृजेश्वरी एनएक्स) में रहने वाले मनोज पुगलिया के घर में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट ने देखते ही देखते आठ जिंदगियां लील लीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं।
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घर में खड़ी एक इलेक्ट्रिक कार को रात में चार्जिंग पर लगाया गया था। बुधवार अल सुबह कार में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली एक छोटी सी चिंगारी ने विकराल आग का रूप ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि सो रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
आग की तपिश ने घर में रखे एलपीजी सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। सिलेंडर फटने से हुए धमाकों ने स्थिति को और भयावह बना दिया। शोर सुनकर पड़ोसी बाल्टियों में पानी लेकर दौड़ पड़े, लेकिन आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि पास जाना असंभव हो गया।
इस हादसे का सबसे दुखद पहलू यह है कि जान गंवाने वाले 8 लोगों में से 6 पुगलिया परिवार के मेहमान थे। ये सभी लोग बिहार से इंदौर के उन्नत चिकित्सा केंद्रों में अपना इलाज कराने आए थे। हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा, "सरकार दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।" सीएम ने स्पष्ट किया कि घटना की तकनीकी बारीकियों को समझने के लिए आईआईटी (IIT) के विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है। इसके साथ ही, इलेक्ट्रिक व्हीकल डीलरों के साथ भी सुरक्षा मानकों को लेकर बैठक की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
इस हादसे ने इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग और घरों में सुरक्षा मानकों (Fire Safety) को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि चार्जिंग पॉइंट्स के पास ज्वलनशील सामग्री का होना और वेंटिलेशन की कमी ऐसे हादसों को घातक बना देती है।
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह