रीवा जिले में सड़क हादसों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। मनगवां थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर घायल है। वहीं मऊगंज और बैकुंठपुर क्षेत्रों में हुए अलग-अलग हादसों में दर्जनभर लोग घायल हुए हैं।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
मनगवां थाना क्षेत्र के हाइवे में तेज रफ्तार ट्रक ने आॅटो को ठोकर मार दिया। हादसे में आॅटो सवार एक शख्स की मौत हो गई है, वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मर्चुरी में शिफ्ट कराते हुये घायल को उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला है।
जानकारी के अनुसार नईगढ़ी के तारी गांव निवसी राजेश कुशवाहा पुत्र इंद्रपाल कुशवाहा पेशे से आॅटो चालक है। वहं रीवा के शहर के रतहरी मोहल्ले में रह कर आॅटो चलाते थे। गुरुवार की शाम उनके फूफा राजमणि कुशवाहा निवासी अटरा थाना लौर पहुंचे थे। जिन्हें आॅटो में बैठा कर राजेश उनके गांव जा रहा था। जैसे ही रात करीब 8 बजे मनगवां के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दिया। हादसे में आॅटो बुरी तरह से चकनाचूर हो गया। वहीं दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। तत्काल ही स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां नब्ज टटोलते ही चिकित्सकों ने फूफा राजमणि को मृत घोषित कर दिया। जबकि राजेश की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुल से नीचे गिरा बाइक सवार
मऊगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लटियार के समीप बाइक सवार युवक पुल से नीचे गिर गया है। घटना की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से युवक को खाई से बाहर निकला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायल युवक की पहचान संगम सिंह निवासी कन्हैयाबांध के रूप में हुई है। घायल अटरिया गांव से दुधमनिया की ओर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गया।
ऑटो व ट्रैक्टर में भिड़ंत, दर्जनभर यात्री घायल
बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रमपुरवा पोखरी के पास गुरुवार की दोपहर ऑटो और तेज रफ्तार ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम और तीन एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुँची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और उन्हें उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में रामनाथ कोल, रामाश्रय यादव की लड़की, बुद्धसेन साकेत एवं उनकी पत्नी सहित दर्जनभर यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया। ऑटो सवार कई यात्रियों के पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।