सर्दियों में नहाते समय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। सिर से पानी डालकर नहाने की शुरूआत न करें। हाथ-पैर से शुरू करने के बाद सिर पर पानी डालें।

लाइफ स्टाइल डेस्क. स्टार समाचार वेब
सर्दियों में नहाते समय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। सिर से पानी डालकर नहाने की शुरूआत न करें। हाथ-पैर से शुरू करने के बाद सिर पर पानी डालें। नहाने से पहले गहरी साँस लेना चाहिए। साबुन का इस्तेमाल केवल पसीने वाली जगहों पर ही करें। तेज गर्म पानी बालों पर कभी न डालें। नहाने के बाद धीरे-धीरे बालों को सुखाएं। ऐसा करने से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। त्वचा व बाल भी सुरक्षित रहते हैं। खाने के तुरंत बाद न नहाने और मन में सकारात्मक विचार आते हैं।
नहाने का सही तरीका
नहाने से पहले लंबी साँसें लेने से शरीर ऑक्सीजन लेता है और तापमान के लिए तैयार होता है। पहले हाथ-पैर पर पानी डालें, फिर चेहरे पर और फिर धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ें। सिर पर आखिर में पानी डालें। गर्म पानी से बाल और त्वचा रूखी हो सकती है, इसलिए गुनगुने पानी का प्रयोग करें। आखिर में 2 मिनट ठंडे पानी से नहाने पर से रक्त प्रवाह बेहतर होता है। साबुन हाथों के बगल, कमर, पैर पर ही लगाएं, बाकी शरीर पर हल्के हाथ से कम से कम साबुन लगाएं। नहाने से पहले बालों को सुलझा लें। शैम्पू करने के बाद कंडीशनर लगाएं और हल्के हाथों से सुखाएं। नहाते समय मुँह में पानी भरकर आँखों पर छींटे मारने से आँखों को ताजगी मिलती है।
नहाने से पहले और बाद में क्या करें
खाने के तुरंत बाद नहाने से बचें ऐसा करने से पाचन क्रिया को प्रभावित हो सकती है। रात में गर्म पानी से नहाने से पहले एक गिलास पानी पिएं। नहाते समय मन में अच्छे विचार रखें और भगवान का स्मरण करें, यह एक तीर्थ स्नान बन जाता है। नहाने के बाद तुरंत मांसाहार, लहसुन-प्याज न खाएं, इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जानिए दिवाली के पावन पर्व पर भारत के अलग-अलग राज्यों में बनने वाली खास पारंपरिक मिठाइयों और पकवानों के बारे में, जो उत्सव के स्वाद को दोगुना कर देते हैं।
त्वचा पर बार-बार चकत्ते होना या लगातार खुजली होना कई बार आम समस्या लग सकती है। कई लोग सोचते हैं कि ये लक्षण अपने आप ठीक हो जाएंगे या किसी क्रीम से एलर्जी हो गई होगी। हालांकि, अगर ये बार-बार परेशान कर रहे हैं या रोजमर्रा के जीवन में बाधा डाल रहे हैं, तो ये चिंता का विषय है।
क्या आप दिवाली की सफाई से थक जाते हैं? जानिए बिना थकान के घर की सफाई और प्लानिंग करने के सबसे आसान व प्रभावी स्मार्ट तरीके। समय सारणी, रूम-बाय-रूम सफाई और हेल्थ टिप्स के साथ पूरी जानकारी पढ़ें।
पुराने और बेकार पड़े सामानों को फेंके नहीं! जानिए कैसे कबाड़ से जुगाड़ लगाकर अपने घर को नया, स्टाइलिश और इको-फ्रेंडली लुक दिया जा सकता है।
सर्दियों के मौसम में सुस्ती, जोड़ों के दर्द और सर्दी-जुकाम से परेशान हैं? जानिए कैसे खानपान में बदलाव और योग से इस मौसम को सेहतमंद और खुशनुमा बनाया जा सकता है।
नियमित व्यायाम न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है बल्कि मानसिक तनाव को भी दूर करता है। जानिए व्यायाम के फायदे और स्वस्थ रहने के आसान तरीके।
सीमित सैलरी में घर चलाना लग रहा है मुश्किल? अपनाएं ये आसान और स्मार्ट फाइनेंशियल टिप्स, जिससे घर का खर्च भी चलेगा और होगी तगड़ी बचत।
हार्ट की एंजियोग्राफी के बाद क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? जानिए खान-पान, पंचर साइट की देखभाल और जरूरी टिप्स हिंदी में।
मौसम बदलते ही हमारी जीवनशैली और जरूरतों में बदलाव आना स्वाभाविक है। सर्दियों का मौसम जहां अपने साथ खुशनुमा अहसास और गरमा-गरम खान-पान की लज्जत लाता है, वहीं सेहत और त्वचा के लिए थोड़ी अतिरिक्त देखभाल की मांग भी करता है।