×

मध्यप्रदेश: रीवा में खुलेगा आयुर्वेद एम्स! कॉलेजों में बढेंगी एमबीबीएस की सीट

आम बजट में तीन आयुर्वेद एम्स खोलने की घोषणा केंद्र सरकार ने की है। घोषणा होते ही राज्य सरकारें सक्रिय हो गई हैं। हालांकि नए एम्स को लेकर सबसे मजबूत दावेदारी मध्यप्रदेश की मानी जा रही है। क्योंकि मध्यप्रदेश सरकार पहले से केंद्र को प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर का संस्थान खोलने का प्रस्ताव भेज चुकी है।

By: Arvind Mishra

Feb 02, 202611:15 AM

view5

view0

मध्यप्रदेश: रीवा में खुलेगा आयुर्वेद एम्स! कॉलेजों में बढेंगी एमबीबीएस की सीट

आम बजट में तीन आयुर्वेद एम्स खोलने की घोषणा केंद्र सरकार ने की है।

  •  बजट में घोषणा, अब केंद्र सरकार को मध्यप्रदेश भेजेगा प्रस्ताव
  • पीड़ितों को भोपाल-यूपी और महाराष्ट्र नहीं लगानी पड़ेगी दौड़
  • ज्यादा दुर्घटनाएं व हाइवे वाले जिलों बनेंगे ट्रामा केयर केंद्र
  • घायलों को तुरंत मिल सकेगा उपचार, सुविधाएं भी बढ़ेंगी

भोपाल। स्टार समाचार वेब

आम बजट में तीन आयुर्वेद एम्स खोलने की घोषणा केंद्र सरकार ने की है। घोषणा होते ही राज्य सरकारें सक्रिय हो गई हैं। हालांकि नए एम्स को लेकर सबसे मजबूत दावेदारी मध्यप्रदेश की मानी जा रही है। क्योंकि मध्यप्रदेश सरकार पहले से केंद्र को प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर का संस्थान खोलने का प्रस्ताव भेज चुकी है। दरअसल, विंध्य में लंबे समय से एम्स की मांग हो रही है। भोपाल में एम्स होने के बाद भी विंध्य की जनता को यूपी, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र उपचार कराने के लिए जाना पड़ता है। जहां पीड़ितों से मनमानी वसूली इलाज के नाम पर की जाती है। दरअसल, रीवा में आयुर्वेद एम्स स्थापित होने विंध्य के साथ ही यूपी-छग के लोगों को भी लाभ मिलेगा।

तीन राज्यों को मिलेगा लाभ

अभी दिल्ली में एकमात्र अखिल भारतीय संस्थान है। गुजरात के जामनगर व राजस्थान के जयपुर में भी ऐसे राष्ट्रीय संस्थान हैं। आयुष विभाग के अधिकारियों ने प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर के संस्थान की सख्त जरूरत बताई है। इस घोषणा के बाद केंद्र सरकार को फिर से प्रस्ताव भेजा जाएगा। इससे एमपी, यूपी, खासकर बुंदेलखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सहित आसपास के अन्य राज्यों के रोगियों को लाभ मिलेगा।

ट्रामा सेंटर बनाने इस तरह होगा जिलों का चयन

बजट में 50 प्रतिशत जिला अस्पतालों में ट्रामा केयर केंद्र बनाने की घोषणा की गई है। प्रदेश में अभी 52 जिला अस्पताल हैं, 25 से अधिक में ट्रामा सेंटर बनाए जाने हैं। इन जिलों का चयन तीन प्राथमिकताओं के आधार पर किया जाएगा। पहला जिन जिलों में सड़क दुर्घटनाएं और मौतें अधिक हो रही हैं। दूसरा, जो जिले राष्ट्रीय राजमार्गों में हैं और तीसरा, जिन जिला अस्पतालों में सीटी स्कैन, एमआरआई मशीन के साथ एनेस्थीसिया, हड्डी रोग, न्यूरो सर्जरी के विशेषज्ञ हैं।  

एमबीबीएस की 450 सीटें बढ़ेंगी

बजट में देशभर के मेडिकल कालेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ाने की बात कही गई है। मध्यप्रदेश में तीन कॉलेजों में 150-150 के मान से कुल 450 सीटें बढ़ेंगी। इसके अगले वर्ष पांच कालेज प्रारंभ करने की तैयारी है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भोपाल: पुलिस कमिश्नर ने संभाला पदभार...अपराधियों की रीढ़ तोड़ना लक्ष्य 

भोपाल: पुलिस कमिश्नर ने संभाला पदभार...अपराधियों की रीढ़ तोड़ना लक्ष्य 

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की पुलिसिंग को नई दिशा देने 2004 बैच के आईपीएस संजय कुमार ने पुलिस कमिश्नर ने पदभार संभाल लिया है। आज यानी सोमवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय में निवर्तमान पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने उन्होंने पदभार सौंपा।  संजय कुमार भोपाल के तीसरे पुलिस कमिश्नर हैं। संजय कुमार इससे पहले बालाघाट आईजी थे।

Loading...

Feb 02, 20262:59 PM

इंदौर: अब लोडिंग वाहन ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर... चार लोग घायल

इंदौर: अब लोडिंग वाहन ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर... चार लोग घायल

मध्यप्रदेश के इंदौर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। भंवरकुआ क्षेत्र में आज एक और बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक टाटा एस लोडिंग वाहन ने गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने टाटा एस वाहन को जब्त कर लिया है।

Loading...

Feb 02, 20262:33 PM

शहडोल में दो बाघों की मौत... टाइगर स्टेट अब बन रहा वनराज की कब्रगाह 

शहडोल में दो बाघों की मौत... टाइगर स्टेट अब बन रहा वनराज की कब्रगाह 

मध्य प्रदेश को पूरी दुनिया टाइगर स्टेट के नाम से जानती है। यहां बाघों की बढ़ती संख्या पर तालियां बजती हैं... जश्न मनाए जाते हैं... लेकिन आज उसी प्रदेश से एक डरावनी तस्वीर सामने आ रही है...। जी हां... मध्य प्रदेश के जंगलों में इन दिनों बाघों की दहाड़ से ज्यादा उनकी लाशों का शोर है।

Loading...

Feb 02, 20262:14 PM

उज्जैन: सिंहस्थ में कच्छ ‘रण उत्सव’ की तर्ज पर स्थापित होगी टेंट सिटी

उज्जैन: सिंहस्थ में कच्छ ‘रण उत्सव’ की तर्ज पर स्थापित होगी टेंट सिटी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी सोमवार को गुजरात के दोरदो (कच्छ) पहुंचे। इसके बाद सीएम भालेछल जिला जूनागढ़ जाएंगे। जूनागढ़ में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। फिर दोपहर 3:35 बजे जूनागढ़ से वडोदरा आएंगे। यहां वडोदरा में भी स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात्रि 9:45 बजे भोपाल आएंगे।

Loading...

Feb 02, 20261:33 PM