मध्य प्रदेश: सतना और मैहर की अदालत में बम ब्लास्ट की धमकी

मध्यप्रदेश में बम ब्लास्ट की धमकी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब जिला न्यायालय सतना की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। मेल में दावा किया गया है कि कोर्ट और जज के दफ्तरों में 15 जहरीली गैस के बम लगाए गए हैं।

By: Arvind Mishra

Mar 20, 20261:27 PM

view5

view0

मध्य प्रदेश: सतना और मैहर की अदालत में बम ब्लास्ट की धमकी

सुरक्षा एजेंसियों ने कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया।

  • जजों के दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल पर मिली
  • सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, सर्च अभियान के दौरान कुछ नहीं मिला

सतना। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश में बम ब्लास्ट की धमकी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब जिला न्यायालय सतना की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। मेल में दावा किया गया है कि कोर्ट और जज के दफ्तरों में 15 जहरीली गैस के बम लगाए गए हैं। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को बम निरोधी दस्ता भेजने और सतना सहित मैहर, अमरपाटन व अन्य तहसील न्यायालयों की सुरक्षा जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। बम से कोर्ट को उड़ाने की धमकी का यह पहला मामला नहीं है, इसके पहले रीवा और छत्तीसगढ़ की अदालतों सहित देश के कई इलाकों में इस तरह की धमकी मिल चुकी है। दरअसल, सतना जिला न्यायालय को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। अदालत की आधिकारिक ईमेल आईडी पर गुरुवार शाम को मेल प्राप्त हुआ। इस धमकी से न्यायिक और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने कलेक्टर और एसपी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद, डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ बम सर्चिंग इक्यूपमेंट जिला न्यायालय परिसर में भेजा गया। सतना के अलावा मैहर, अमरपाटन और अन्य तहसील न्यायालयों में भी व्यापक सुरक्षा जांच शुरू की गई।

कोर्ट के बाहर पुलिस तैनात

अवकाश के दिन मिली इस धमकी के बाद, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। संदिग्ध वस्तुओं की जांच के लिए परिसर के हर कोने को खंगाला गया। अधिकारियों के अनुसार, किसी भी प्रकार की विस्फोटक सामग्री मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

साइबर सेल से कराई जा रही जांच

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि धमकी भरे ईमेल की जांच साइबर सेल द्वारा की जा रही है। मेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस अब यह पता करने में जुटी है कि ई-मेल कहां से और किसने भेजा है। पहले भी जो धमकियां मिली उसमें जहरीली गैस से धमाके करने की बात कही गई थी।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

रीवा में सरकारी विभागों पर 62 करोड़ बिजली बिल बकाया, कनेक्शन कटने की चेतावनी

रीवा में सरकारी विभागों पर 62 करोड़ बिजली बिल बकाया, कनेक्शन कटने की चेतावनी

रीवा जिले में सरकारी विभागों पर 62 करोड़ से अधिक बिजली बिल बकाया है। समय पर भुगतान न होने पर बिजली कंपनी ने कनेक्शन काटने की चेतावनी दी, विभागों में हड़कंप मच गया है।

Loading...

Mar 20, 20264:27 PM

रानी तालाब मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, चैत्र नवरात्र पर सजा भव्य मेला

रानी तालाब मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, चैत्र नवरात्र पर सजा भव्य मेला

रीवा के रानी तालाब मंदिर में चैत्र नवरात्र के पहले दिन हजारों श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में मेला सजा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और स्वास्थ्य कैंप की व्यवस्था भी प्रशासन ने की।

Loading...

Mar 20, 20264:22 PM

नपं उपाध्यक्ष के भाई ने आधी रात घर में घुसकर मांगा 1 लाख का गुंडा टैक्स

नपं उपाध्यक्ष के भाई ने आधी रात घर में घुसकर मांगा 1 लाख का गुंडा टैक्स

चित्रकूट में नगर पंचायत उपाध्यक्ष के भाई पर आधी रात घर में घुसकर एक लाख रुपये गुंडा टैक्स मांगने का आरोप। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

Loading...

Mar 20, 20264:17 PM

चैत्र नवरात्र शुरू, पहले दिन 80 हजार श्रद्धालु पहुंचे मां शारदा धाम मैहर

चैत्र नवरात्र शुरू, पहले दिन 80 हजार श्रद्धालु पहुंचे मां शारदा धाम मैहर

चैत्र नवरात्र के पहले दिन मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए 80 हजार श्रद्धालु पहुंचे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, वहीं केंद्रीय जेल में कैदियों ने व्रत रखकर भक्ति दिखाई।

Loading...

Mar 20, 20264:12 PM

तारीख पर तारीख, सतना-सेमरिया सड़क जर्जर, अब जल सत्याग्रह की चेतावनी

तारीख पर तारीख, सतना-सेमरिया सड़क जर्जर, अब जल सत्याग्रह की चेतावनी

सतना-सेमरिया मार्ग की जर्जर हालत से नाराज ग्रामीणों ने 30 मार्च को जल सत्याग्रह का ऐलान किया है। टेंडर के बावजूद निर्माण कार्य शुरू न होने से लोगों में भारी आक्रोश है।

Loading...

Mar 20, 20264:09 PM