मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में आज यानी शनिवार सुबह निजी एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा बड़ागांव के पास हुआ। हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। बस सुसनेर से नलखेड़ा होते हुए कुरावर जा रही थी।
By: Arvind Mishra
Mar 28, 202610:44 AM

आगर मालवा। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में आज यानी शनिवार सुबह निजी एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा बड़ागांव के पास हुआ। हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। बस सुसनेर से नलखेड़ा होते हुए कुरावर जा रही थी। बड़ागांव के पास सड़क पर बुजुर्ग भैंस लेकर जा रहा था। बस चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी की मौत हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मृतक की पहचान गोकुल (55) सिंह पिता भगवान सिंह यादवके रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने घायलों को बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए नलखेड़ा अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर एएसपी रविंद्र कुमार बोयट और बड़ागांव चौकी प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और जांच शुरू कर दी है।
बस में 30 यात्री सवार थे
हादसे के समय बस में 30 यात्री सवार थे। इनमें से15 यात्री घायल हो गए। घायलों को 108 और 112 एंबुलेंस की मदद से आगर मालवा जिला अस्पताल और मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
चार की हालत गंभीर
बड़ागांव चौकी प्रभारी सरदार सिंह परमार ने बताया कि बस क्रमांक एमपी 39 पी 0265 में 30 सवारी मौजूद थी जिसमें से 15 से 16 लोगों को चोट आई है सभी डायलॉग को इलाज के लिए नलखेड़ा अस्पताल भेजा गया है जहां से चार गंभीर घायलों को रेफर कर जिला अस्पताल अगर पहुंचाया गया है।