×

मध्यप्रदेश: सीएम मोहन ने कहा- देश भी सुरक्षित है और मध्यप्रदेश भी सुरक्षित 

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश भी आगे बढ़ रहा है। देश भी सुरक्षित है और मध्यप्रदेश भी सुरक्षित है। महिला दिवस और रंगपंचमी से पूर्व प्रारंभ हुए क्वींस आन द व्हील्स के अंतर्गत थर्ड महिला बाइकिंग टूर में देशभर से आईं बाइक राइडर बहनें पर्यटन के रंग बिखेरेंगी।

By: Arvind Mishra

Mar 07, 20261:23 PM

view7

view0

मध्यप्रदेश: सीएम मोहन ने कहा- देश भी सुरक्षित है और मध्यप्रदेश भी सुरक्षित 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 महिला सुपर बाइकर्स (क्वीन्स ऑन द व्हील) के साथ मुख्यमंत्री निवास में।

  • क्वींस आन द व्हील्स महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी
  • बोले-स्वच्छ-टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी क्वींस आन द व्हील्स

भोपाल। स्टार समाचार वेब

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश भी आगे बढ़ रहा है। देश भी सुरक्षित है और मध्यप्रदेश भी सुरक्षित है। महिला दिवस और रंगपंचमी से पूर्व प्रारंभ हुए क्वींस आन द व्हील्स के अंतर्गत थर्ड महिला बाइकिंग टूर में देशभर से आईं बाइक राइडर बहनें पर्यटन के रंग बिखेरेंगी। यह यात्रा मध्यप्रदेश की बेटियों के लिए अद्वितीय, साहसपूर्ण और फलदायी सिद्ध होगी। यह बात सीएम डॉ. मोहन यादव ने कही। दरअसल, सीएम ने आज यानी शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से क्वींस आन द व्हील्स के तीसरे संस्करण को फ्लैग आफ किया। प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया में प्रचारित करने के उद्देश्य से 25 महिला सुपर बाइकर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यात्रा 13 मार्च तक चलेगी

सीएम ने कहा- मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा की गारंटी के रूप में यह टूर प्रारंभ किया जा रहा है। इसमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल जैसे विभिन्न राज्यों की 25 साहसी महिला बाइक राइडर्स शामिल हैं। यह यात्रा 13 मार्च तक चलेगी, जिसमें हमारी बहनें 1400 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी।

ग्रुप फोटो भी खिंचवाया

इस अवसर बाइक राइडर्स ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ अपने अनुभव भी साझा किए। मध्य प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को सोशल मीडिया पर प्रचारित करने वाले युवाओं से संवाद किया और मुख्यमंत्री ने उनके साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।

यहां-यहां जाएगी क्वीन्स आन द व्हील्स

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की यह पहल मध्यप्रदेश के पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी। बाइकिंग टूर पर निकली बहनें प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल- सांची, उदयगिरी, चंदेरी, खजुराहो, कूनो नेशनल पार्क, ग्वालियर, मितावली, ओरछा और खजुराहो से होकर गुजरेंगी। निमाड़ की सादगी, मालवा की जीवंतता, बुंदेलखंड की शौर्यगाथा, बघेलखंड की लोक कलाएं, चंबल का गौरवशाली इतिहास और महाकौशल की सुंदरता हमारे प्रदेश की विशेषता है।

टीम में शामिल महिलाएं एक्सपर्ट

प्रदेश में स्वच्छ प्राकृतिक वातावरण, सुरक्षित एवं धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न राज्यों से मध्यप्रदेश आईं बहनों को आत्मीयता का अनुभव हो रहा है। इस दल में शामिल महिला राइडर्स काफी अनुभवी हैं। अपनी राइड के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। जिला प्रशासन महिला राइडर्स के दल के ठहरने सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करेंगे।

ये राइडर्स शामिल

महाराष्ट्र की कविता जाधव, डॉ. प्रियंका, हेतल उपाध्याय, रुकमणी, माधुरी नायक, मधु हेलचेल, कल्याणी पोटकर, डॉ. नीता, तनुप्रिया, रिद्धी, रुचिका मेघे, मैथीली सिंह, एकता खाटे, पल्लवी देशमुख, उत्तरप्रदेश से डॉ. सुमित, मध्यप्रदेश की राज नंदनी, दिव्या रमन, मयूरी सोनी, दीक्षा राकेसिया, उन्नति चौरसिया, सेजल कुशवाहा, महक बाथम, शबनम बानो, सारा खान, कर्नाटक की सोना प्रियदर्शनी, पश्चिम बंगाल की शांति घोस।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भटका हाथी भरत हथनी संग गुढ़ पहुंचा, मोहनिया टनल के ऊपर पहाड़ी पर डेरा

भटका हाथी भरत हथनी संग गुढ़ पहुंचा, मोहनिया टनल के ऊपर पहाड़ी पर डेरा

रीवा जिले के गुढ़ क्षेत्र में जंगली हाथी भरत अपनी हथनी के साथ पहुंच गया है। मोहनिया टनल के ऊपर पहाड़ी पर दोनों का मूवमेंट बना हुआ है। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

Loading...

Mar 07, 20264:46 PM

हम तो भई जैसे हैं, वैसे ही चलेंगे...तहसील से लेकर कलेक्ट्रेट तक में सब मिले गायब

हम तो भई जैसे हैं, वैसे ही चलेंगे...तहसील से लेकर कलेक्ट्रेट तक में सब मिले गायब

रीवा में सरकारी कार्यालयों में लेटलतीफी का मामला सामने आया है। तहसील और कलेक्ट्रेट में सुबह 10:45 बजे तक कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। फरियादी इंतजार करते रहे जबकि कई कमरों में ताले लटके रहे।

Loading...

Mar 07, 20264:43 PM

होली पर बुजुर्ग की हत्या मामले में सात आरोपी गिरफ्तार, गांव में तनाव बरकरार

होली पर बुजुर्ग की हत्या मामले में सात आरोपी गिरफ्तार, गांव में तनाव बरकरार

रीवा के हनुमना थाना क्षेत्र के ढाबा गौतमान गांव में होली पर हुए हत्याकांड में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गांव में अब भी तनाव का माहौल है और सुरक्षा बल तैनात हैं।

Loading...

Mar 07, 20264:38 PM

रीवा में समान नाका शराब समूह सबसे महंगा, 65 करोड़ की बोली में हुआ टेंडर

रीवा में समान नाका शराब समूह सबसे महंगा, 65 करोड़ की बोली में हुआ टेंडर

रीवा में नई आबकारी नीति के तहत शराब दुकानों की टेंडर प्रक्रिया जारी है। समान नाका समूह के लिए 55.44 करोड़ आरक्षित मूल्य के मुकाबले 65 करोड़ की बोली लगी, जिससे यह सबसे महंगा समूह बन गया।

Loading...

Mar 07, 20264:36 PM

सतना की भूमिका जैन ने तीसरे प्रयास में यूपीएससी पास कर रचा नया इतिहास

सतना की भूमिका जैन ने तीसरे प्रयास में यूपीएससी पास कर रचा नया इतिहास

सतना की भूमिका जैन ने यूपीएससी 2025 परीक्षा में 331वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। तीसरे प्रयास में मिली सफलता से उन्हें भारतीय राजस्व सेवा में सेवा देने का अवसर मिलेगा।

Loading...

Mar 07, 20264:33 PM