रीवा के हनुमना थाना क्षेत्र के ढाबा गौतमान गांव में होली पर हुए हत्याकांड में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गांव में अब भी तनाव का माहौल है और सुरक्षा बल तैनात हैं।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
हनुमना थाना क्षेत्र के ढाबा गौतमान गांव में होली के दिन हुये हत्याकांड में शामिल 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है। वहीं घटना के 48 घंटे बाद भी गांव पुलिस छावनी में तब्दील है। तनाव का माहौल निर्मित है। मऊगंज एसपी दिलीप सोनी, एएसपी विक्रम सिंह, एसडीओपी सचि पाठक ने गांव पहुंच कर हालात का जायजा लिया है। पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संयम बरतने को कहा है।
उल्लेखनीय है कि ढाबा गौतमान गांव में होली के दिन यानी 4 मार्च को साकेत व पटेल परिवार के बीच पुराने विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। इस घटना में रघुवीर पटेल की मौत हो गई थी। जबकि उसके पुत्र व पत्नी घायल हुये थे। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू किया। हंगामें के बीच मृतक का अंतिम संस्कार किया गया था। एहतियातन गांव में सुरक्षा बल तैनात किया गया था, जो शुक्रवार की शाम तक मौजूद था। गांव पुलिस छावनी में तब्दील है। वहीं हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें पूछताछ उपरांत न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
ये आरोपी हुये गिरफ्तार
पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उसमें सुमारे साकेत पुत्र स्व. मतलबी साकेत 75 वर्ष, मनोज साकेत पुत्र सुदामा साकेत 30 वर्ष, रामप्रकाश साकेत पुत्र परदेशी साकेत 52 वर्ष, राममिलन साकेत पुत्र परदेशी साकेत 45 वर्ष, प्रमोद साकेत पुत्र भोला साकेत 19 वर्ष, संदीप साकेत पुत्र राजू साकेत 25 वर्ष एवं श्रीकांत साकेत पुत्र बुद्धसेन साकेत 25 वर्ष सभी निवासी ढाबा गौतमान शामिल हैं। वहीं मामले में अभी भी करीब 8 आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
पटेल परिवार पर भी दर्ज है एफआईआर
इधर पुलिस ने सुमारे साकेत की ओर से भी एफआईआर दर्ज किया है। पूरन लाल पटेल सहित अन्य के खिलाफ मारपीट व एससीएसटी की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण कायम किया गया है। जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच उपरांत इस मामले में भी गिरफ्तारी की जायेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सतना-मैहर में मनरेगा बंद होने से पहले 24893 कार्य अधूरे हैं, सितंबर से नई जी राम जी योजना लागू होगी, मजदूरी 125 दिन और भुगतान 7 दिन में सुनिश्चित करने का दावा किया गया
जबलपुर में ट्रेड डील के विरोध में यूथ कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट घेराव किया। पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब सहित 100 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।
सतना में अतिक्रमण हटाने गई राजस्व और पुलिस टीम पर पथराव करने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, कई अधिकारी घायल हुए, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है
सतना से उठे धान मिलिंग विवाद में 67 फीसदी नियम पर सवाल, मिलर्स के अनुसार केवल 30-32 फीसदी चावल निकल रहा, हाईकोर्ट ने 55 फीसदी राहत दी, नीति और गुणवत्ता पर बड़ा संकट सामने आया
रायसेन में 3 दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव का समापन हुआ। नितिन गडकरी ने खुद को किसान बताते हुए ग्रामीण विकास पर जोर दिया, वहीं किसानों के मुद्दे पर रायसेन जा रहे जीतू पटवारी को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया।
सतना में चना और मसूर खरीदी में बड़ी असमानता दिखी, 4052 पंजीकृत किसानों में केवल 202 को स्लॉट मिला, जिससे हजारों किसान इंतजार में हैं और खरीदी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं
सतना जिले में गेहूं खरीदी से पहले बड़ी लापरवाही सामने आई, 77 उपार्जन केंद्रों में से सिर्फ 28 ऑनलाइन हैं, जिससे किसानों को स्लॉट बुकिंग में परेशानी और फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया
सतना के शासकीय मेडिकल कॉलेज में पाइपलाइन फटने से पानी सप्लाई बंद हो गई, जिससे 650 से अधिक छात्र, डॉक्टर और परिवार प्रभावित हुए, लिफ्ट बंद होने और परीक्षाओं से पहले संकट और गहराया है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गायन के साथ कैबिनेट बैठक प्रारंभ हुई। मंत्री ने कहा- सागर जिले के लिए 286 करोड़ की लागत से मिडवास मध्यम सिंचाई परियोजना मंजूर की गई। योजना में 7 हजार 200 हेक्टेयर सिंचाई रकबा बढ़ेगा।
बीती देर रात छिंदवाड़ा जिले के सोनपुर रोड स्थित एक डिस्पोजल फैक्ट्री में आग लग गई। इस भीषण आग में फैक्ट्री जलकर खाक हो गई है, जिससे 50 लाख से ज्यादा का नुकसान होने का दावा किया जा रहा है।