रीवा में सरकारी कार्यालयों में लेटलतीफी का मामला सामने आया है। तहसील और कलेक्ट्रेट में सुबह 10:45 बजे तक कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। फरियादी इंतजार करते रहे जबकि कई कमरों में ताले लटके रहे।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
हम तो भई जैसे हैं, वैसे ही चलेंगे..यह लाइन रीवा के अफसरों पर फिट बैठती है। सरकार ने 5 दिन वर्किंग कर दी, लेकिन इसमें भी लेटलतीफी हावी है। 5 दिन में समय पर कार्यालय पहुंच कर कोई काम नहीं करता। शुकवार को जब स्टार समाचार की टीम ने तहसील आफिस और कलेक्ट्रेट पहुंची तो नजारा हैरान करने वाला रहा। सुबह 10.45 बजे तक भी अधिकारी आफिस नहीं पहुंचे थे। कर्मचारी भी गायब थे। कई कक्ष में ताला लटक रहा था। रीवा के अफसर बेलगाम हो गए हैं। ड्यूटी समय पर नहीं आते। इनकी लेटलतीफी का फायदा कर्मचारी भी उठाते हैं। सुबह 10 बजे ड्यूटी पर पहुंचने का समय है लेकिन सुबह 11 बजे से पहले कोई भी नहीं पहुंचता। यहां फरियादी पहले आ जाते हैं और अधिकारी बाद में पहुंचते हैं। तहसीलदार, एसडीएम कार्यालय और कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को सुबह 10.45 बजे तक कई अधिकारियों और कर्मचारियों की कुर्सी खाली रही। यह वही अधिकारी है, जो दूसरों को नियम का पाठ पढ़ाते हैं।
तहसीलदार का चेम्बर तक नहीं खुला
सुबह 10.30 बजे तहसील कार्यालय के हाल देखने लायक रहा। तहसीलदार का चेम्बर तक नहीं खुला था। ताला लगा हुआ था। कक्ष के बाहर तहसीलदार शिव शंकर शुक्ला का नेम प्लेट लगा हुआ था। वहीं कोर्ट में सिर्फ एक कर्मचारी ही बैठा हुआ था। यहां भी तहसीलदार की कुर्सी खाली ही थी। यह सिर्फ शुक्रवार की स्थिति नहीं है। हर दिन तहसीलदार कार्यालय के यही हालात रहते हैं।
बनकुइयां नायब तहसीलदार भी गायब
सुबह 10.30 बजे नए तहसील भवन में भर्रेशाही का आलम यहीं पर खत्म नहीं हुआ। नायब तहसीलदार बनकुइयां श्रीमती विंध्या मिश्रा का भी चेम्बर खाली और बंद था। नायब तहसीलदार भी कार्यालय में समय पर नहीं पहुंची थी। उनके पास ही रीडर का चेम्बर भी था। चेम्बर का ताला तक नहीं खुला था।
सामाजिक न्याय विभाग की कुर्सियां खाली
सिर्फ तहसीलदार आफिस में ही कर्मचारियों, अधिकारियों के लेट आने का सिलसिला नहीं चल रहा। कलेक्ट्रेट में संचालित कार्यालयों की भी यही हालत है। सामाजिक न्याय विभाग में सुबह 10.40 बजे भी सभी कुर्सियां नहीं भरी थी। कर्मचारी नदारद थे। अधिकांश कुर्सियां खाली थी। विभागीय अधिकारी तक समय पर नहीं पहुंचे थे।
तहसीलदार के रीडर की कुर्सी भी खाली
तहसीलदार शिव शंकर शुक्ला के चेम्बर के पास ही रीडर का भी कक्ष था। यहां सिर्फ कम्प्यूटर आपरेटर बैठा हुआ मिला। सुबह 10.30 बजे भी रीडर अनुपस्थित रहे। तहसीलदार का खास कर्मचारी मुकुटमणि शर्मा भी ड्यूटी समय पर नहीं पहुंचता। वह भी सुबह नदारद ही रहा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।