मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले से 5 किमी दूर सागर रोड पर आज सुबह- सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इंदौर से टीकमगढ़ आ रही महाकाल बस सर्विस की यात्री बस गोंगावर हनुमान मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।


टीकमगढ़। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले से 5 किमी दूर सागर रोड पर आज सुबह- सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इंदौर से टीकमगढ़ आ रही महाकाल बस सर्विस की यात्री बस गोंगावर हनुमान मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

चालक ने खोया नियंत्रण
थाना प्रभारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब बस सड़क क्रॉस कर रही थी और चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा। अधिकांश यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कुछ के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने यात्रियों की स्थिति पर नजर बनाए रखी है।
अस्पताल पहुंचे कलेक्टर
पुलिस फिलहाल घटना के कारणों की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता घायलों को उचित इलाज कराना है। घटना की जानकारी लगते ही टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय घायलों से पूछताछ के लिए अस्पताल पहुंचे।
बस इंदौर से टीकमगढ़ आ रही थी
मामले में टीकमगढ़ तहसीलदार सत्येंद्र सिंह गुर्जर का कहना है कि आज सुबह महाकाल कंपनी की यात्री बस अनियंत्रित होकर गौगाबेर हनुमान मंदिर के पास पलट गई। घटना में 11 लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। शेष सभी सुरक्षित हैं। घटना के बारे में पूछताछ जारी है। बस इंदौर से टीकमगढ़ आ रही थी।
एसडीओ बोले-हादसा का पता लगा रहे हैं
टीकमगढ़ एसडीओ की राहुल कटरे का कहना है कि सुबह करीब 8 बजे एक्सीडेंट के बारे में जानकारी लगी। तत्काल मौके पर कोतवाली थाना पुलिस के साथ एंबुलेंस को रवाना किया गया। हादसे में 11 लोगों को चोटें आई है। सभी को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। हादसा किस वजह से हुआ, इसका पता ड्राइवर से पूछताछ के बाद ही चल सकेगा।
यह भी पढ़िए
उधमपुर बस हादसा: रामनगर-उधमपुर मार्ग पर यात्री बस पलटी, 15 की मौत, बचाव कार्य जारी
पंजाब में भीषण हादसा: फतेहगढ़ साहिब में पलटी बस, छह श्रद्धालुओं की मौत... 25 घायल
महेश्वर पिकअप हादसा: गुर्जर मोहना में बारात को पिकअप ने रौंदा, दूल्हे समेत 25 घायल, बहन गंभीर


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। जानिए इस कार्यक्रम की मुख्य बातें, 'नमो प्रेरणा अभियान' और जनजातीय गौरव से जुड़ी खास जानकारियां।
इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने शिक्षा, रोजगार, 27% ओबीसी आरक्षण और बजट जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए।
उज्जैन में युवा धर्म संसद को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मानव अहंकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दुनिया इंसान की मर्जी से नहीं, बल्कि प्रकृति के शाश्वत नियमों से चलती है।
भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उच्च शिक्षा में बेटियों के नामांकन पर भी विशेष चर्चा हुई।
कूनो नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट चीता के तहत मादा चीता KGP12 ने 4 नए शावकों को जन्म दिया है। अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 54 हो गई है। जानिए पूरी खबर।
शिप्रा नदी के पावन तटों (रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट) और भव्य महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही उज्जैन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
उज्जैन के रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 50 लाख लोगों को जमीन की निःशुल्क रजिस्ट्री की सौगात दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।