महेश्वर के ग्राम गुर्जर मोहना में बारात के दौरान बेकाबू पिकअप ने बारातियों को 100 मीटर तक घसीटा। दूल्हे सहित 25 लोग घायल। विधायक राजकुमार मेव ने लिया घायलों का हाल।

महेश्वर (खरगोन)। स्टार समाचार वेब
खरगोन जिले के महेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुर्जर मोहना में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ बारात में खुशियां मना रहे बारातियों पर मौत बनकर एक पिकअप वाहन कहर बनकर टूटा। इस भीषण दुर्घटना में दूल्हे सहित करीब 25 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दूल्हे की बहन की हालत अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे सजनीपुरा से बड़ीपुरा के लिए दूल्हा राकेश डाबर की बारात धूमधाम से निकल रही थी। बाराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे और बारात के ठीक पीछे एक पिकअप वाहन चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शी राजेश राठौर ने बताया कि अचानक पिकअप चालक का पैर एक्सीलेटर पर जोर से दब गया, जिससे वाहन बेकाबू होकर नाच रहे बारातियों के बीच घुस गया। अनियंत्रित वाहन बारातियों को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया और अंत में एक नीम के पेड़ से टकराकर पलट गया। इस दौरान रास्ते में खड़ी कई मोटरसाइकिलें भी इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं।
हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। बारातियों में मची चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े। सूचना मिलते ही महेश्वर थाना प्रभारी जगदीश गोयल पुलिस बल के साथ पहुंचे और घायलों को तत्काल महेश्वर और मंडलेश्वर के अस्पतालों में भर्ती कराया। हादसे में घायल 25 लोगों में से कई के हाथ-पैर फ्रैक्चर हो गए हैं। दूल्हे राकेश डाबर को भी चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है।
हादसे में सबसे गंभीर चोटें दूल्हे की बहन को आई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंडलेश्वर में प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल खरगोन रेफर कर दिया है। पूरे गांव और परिवार में इस घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है।
हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्रीय विधायक राजकुमार मेव और भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल अस्पताल पहुंचे। विधायक ने घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। उन्होंने मौके पर मौजूद एसडीएम पूर्वा मंडलोई, तहसीलदार कैलाश सस्त्या और बीएमओ अतुल गौर को सख्त निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में कोई कमी न आए और गंभीर मरीजों को तुरंत उच्च केंद्रों पर भेजने की व्यवस्था की जाए।
थाना प्रभारी जगदीश गोयल ने बताया कि पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हादसा केवल चालक की मानवीय लापरवाही थी या वाहन में कोई तकनीकी खराबी (जैसे ब्रेक फेल होना) आई थी। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता घायलों की जान बचाना है।
मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।
बांधवगढ़ से आया हाथी ई-5 गोरसरी पहाड़ के आसपास मौजूद है। आक्रामक व्यवहार को देखते हुए मैहर प्रशासन सतर्क है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा, कुमकी हाथियों से रेस्क्यू की तैयारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह