इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने PWD संभाग-1 के EE जयदेव गौतम और SDO टीके जैन को 2.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। ठेकेदार के बिल भुगतान के बदले मांगी थी घूस।

इंदौर में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के तीन अधिकारियों को लाखों रुपए की रिश्वत लेते और मांग करते हुए ट्रैक किया गया है। पकड़े गए अधिकारियों में एक कार्यपालन यंत्री (EE), एक अनुविभागीय अधिकारी (SDO) और एक उपयंत्री (Sub-Engineer) शामिल हैं।
लोकायुक्त पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यपालन यंत्री जयदेव गौतम (संभाग-1) को उनके शासकीय निवास से 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। वहीं, इसी संभाग के एसडीओ टीके जैन को कार्यालय परिसर के पोर्च के नीचे 1 लाख रुपए लेते हुए गिरफ्तार किया गया। मामले में तीसरी आरोपी उपयंत्री अंशु दुबे ने भी 1 लाख रुपए की मांग की थी, लेकिन पूरी राशि उपलब्ध न होने के कारण उन्होंने मौके पर रकम नहीं ली थी। टीम ने अब तक कुल 2.50 लाख रुपए की रिश्वत राशि जब्त की है।
यह पूरा मामला धार निवासी शासकीय ठेकेदार और 'पटेल इंटरप्राइजेस' के संचालक राजपाल सिंह पंवार की शिकायत पर आधारित है। ठेकेदार की फर्म ने वर्ष 2023 में 'मैथवाड़ा फोरलेन पहुंच मार्ग' का निर्माण कार्य 4.73 करोड़ रुपए के टेंडर पर लिया था, जिसे 4.51 करोड़ रुपए की लागत में पूरा किया गया। इस कार्य के अंतिम बिल भुगतान को पास करने की एवज में अधिकारियों ने 3.50 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। ठेकेदार ने इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में की, जिसके सत्यापन के बाद मंगलवार को जाल बिछाकर यह कार्रवाई की गई।
लोकायुक्त के महानिदेशक योगेश देशमुख और डीआईजी मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में टीआई आशुतोष मिठास, प्रतिभा तोमर और विवेक मिश्रा की टीम शामिल थी। आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। विभाग अब अधिकारियों की संपत्ति और पुराने रिकॉर्ड्स की भी जांच कर रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।
गुढ़ के भैरव बाबा मोड़ पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए एसडीएम ने सुरक्षा इंतजामों की पहल की। दोनों ओर स्पीड ब्रेकर, ब्लिंकिंग लाइट, सोलर लाइट, बेरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे।
रीवा की कलाकार विभूति मिश्रा ने सेनेटरी पैड से 5000 वर्गफुट का विशाल पोर्ट्रेट तैयार कर नया कीर्तिमान बनाने की पहल की। 30 हजार से अधिक पैड उपयोग कर जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किए जाएंगे।
रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के आवास में कथित अवैध प्रवेश और हंगामे के विरोध में हजारों भाजपाई सड़क पर उतरे। आईजी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया, जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई।
पन्ना पुलिस ने टाटा पावर सोलर की फर्जी डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर 1.60 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार हुए।
सतना में पेयजल सप्लाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। जलकर प्रभारी ने फिल्टर प्लांट में ब्लीचिंग पाउडर की कमी, क्लोरीन गैस प्लांट बंद और चूना मिलाने के आरोप लगाए।