×

मध्य प्रदेश: जबलपुर के देवी मंदिर में तोड़फोड़...दो पक्षों में पथराव 

सिहोरा तहसील में गुरुवार रात करीब नौ बजे आपसी विवाद के बाद दो पक्ष भिड़ गए। एक धार्मिक स्थल के बाहर लगी रेलिंग टूटने से लोग आक्रोशित हो गए। इससे दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया।

By: Arvind Mishra

Feb 20, 20269:47 AM

view3

view0

मध्य प्रदेश: जबलपुर के देवी मंदिर में तोड़फोड़...दो पक्षों में पथराव 

कुछ ही देर में दूसरे पक्ष के कई युवक आए और मंदिर परिसर में घुसने लगे।

  • विवाद के बाद दो पक्ष भिड़े, पथराव, तनाव के बाद बल तैनात
  • प्रशासन ने दावा किया कि सिहोरा में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में  
  • विवाद के दौरान पथराव में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना
  • पुलिस ने अश्रु गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर किया

जबलपुर। स्टार समाचार वेब

सिहोरा तहसील में गुरुवार रात करीब नौ बजे आपसी विवाद के बाद दो पक्ष भिड़ गए। एक धार्मिक स्थल के बाहर लगी रेलिंग टूटने से लोग आक्रोशित हो गए। इससे दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। इसमें कुछ लोगों के आंशिक घायल होने की सूचना है। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। तनाव को देखते हुए मौके पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय पहुंचे। अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। पुलिस ने हालात नियंत्रण का दावा करते हुए जांच के बाद मामला दर्ज करने की बात कही है।दरअसल, जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील में दुर्गा मंदिर के बाहर लगी रैलिंग टूटने से लोग आक्रोशित हो गए। इससे दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया।  पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा और अश्रु गैस के गोले भी छोड़े।  

इस तरह शुरू हुआ विवाद

घटना सिहोरा के वार्ड क्रमांक पांच के आजाद चौक की है। जहां पर दो धार्मिक स्थल आमने-सामने हैं। रात को करीब नौ बजे मंदिर में लाउडस्पीकर पर आरती हो रही थी। उसी समय कुछ लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे। तभी दोनों पक्षों के युवकों के बीच विवाद शुरू हो गया। कुछ लोगों ने नारेबाजी कर वातावरण दूषित करने का प्रयास किया। इसी दौरान एक युवक ने दुर्गा मंदिर की ग्रिल को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह देखकर युवक भड़क गए, उनके बीच मारपीट होने लगी। 

विवाद ने उग्र रूप ले लिया

कुछ ही देर में दूसरे पक्ष के कई युवक आए और मंदिर परिसर में घुसने लगे। इसके बाद विवाद ने उग्र रूप ले लिया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस बीच दूसरे पक्ष ने पथराव कर दिया। लगभग 10 मिनट तक हंगामा होता रहा। अचानक हुए पथराव और हमले से भगदड़ की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में बड़ी संख्या में बल तैनात किया गया है।

शहर में बढ़ाई गश्त, गूंजे सायरन

सिहोरा की घटना की जानकारी लगते ही पुलिस देहात के आसपास के थाना क्षेत्रों के साथ ही शहर में भी सतर्क हो गई। शहर में संवेदनशील क्षेत्रों में रात को पुलिस ने गश्त बढ़ा दी। देर रात सड़क पर घूमते मिले लोगों को घर भेजा। देर रात तक खुले प्रतिष्ठानों को बंद करा दिया गया। सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए संदिग्धों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

लोगों से घरों में रहने की अपील

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी संपत उपाध्याय मौके पर पहुंचे। जबलपुर से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर तैनात किया गया है। स्थिति पर नियंत्रण पाने के बाद पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। तनाव के बीच लोगों से रात को घरों में रहने का आग्रह किया गया। शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।

संवेदनशील क्षेत्र, होते रहे हैं टकराव

सिहोरा का यह घटनास्थल संवेदनशील माना जाता है। यहां दोनों समुदाय के लोग रहते हैं। पूर्व में भी यहां दोनों समुदाय के बीच टकराव होता रहा है। पुलिस ने घटना के कारण की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में गाने बजाने को लेकर कहासुनी बात सामने आई है। हालांकि कारण को लेकर पुलिस ने अभी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।

प्रशासन का दावा, नियंत्रण में स्थिति

इधर, प्रशासन ने दावा किया कि सिहोरा में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। गुरुवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे दो पक्षों के बीच तनाव की सूचना मिलते ही पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पा लिया था। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गए थे। एसपी ने बताया कि किसी भी धार्मिक स्थल को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। दोनों पक्षों से किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भोपाल समाचार: एयरलाइंस कर्मचारी की आत्महत्या और सड़क हादसे में RSS प्रचारक की मौत

भोपाल समाचार: एयरलाइंस कर्मचारी की आत्महत्या और सड़क हादसे में RSS प्रचारक की मौत

भोपाल में इंडिगो फ्लाइट मैनेजर मुर्तजा हसन ने फांसी लगाकर खुदकुशी की। वहीं, ईटखेड़ी में सड़क हादसे में संघ प्रचारक दिनेश सिंह राजपूत का निधन हो गया। पढ़ें पूरी खबर।

Loading...

Feb 20, 20265:32 PM

मुख्यमंत्री ने कहा- एआई के साथ तेजी से आगे बढ़ता मध्यप्रदेश 

मुख्यमंत्री ने कहा- एआई के साथ तेजी से आगे बढ़ता मध्यप्रदेश 

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव आज यानी शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में शामिल हुए। जहां निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन संवाद किया।

Loading...

Feb 20, 20262:54 PM

ग्वालियर हाईकोर्ट की दो टूक- देवता ही संपत्ति के मालिक, पुजारी सेवक

ग्वालियर हाईकोर्ट की दो टूक- देवता ही संपत्ति के मालिक, पुजारी सेवक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने अशोकनगर जिले में स्थित 200 साल पुराने श्री गणेशजी मंदिर की कृषि भूमि पर राज्य सरकार का अधिकार घोषित कर दिया है। 2006 से लंबित एक महत्वपूर्ण द्वितीय अपील में हाईकोर्ट की एकल पीठ ने निचली अदालतों के आदेश पलटते हुए मंदिर की पूरी जमीन को माफी औकाफ विभाग की संपत्ति माना और पुजारी के निजी स्वामित्व के दावे को खारिज कर दिया।

Loading...

Feb 20, 20262:01 PM

मध्यप्रदेश के आंकड़े: 50 हजार महिलाएं और लड़कियां लापता 

मध्यप्रदेश के आंकड़े: 50 हजार महिलाएं और लड़कियां लापता 

मध्य प्रदेश विधानसभा में महिलाओं और लड़कियों को लेकर खौफनाक आंकड़े सामने आए हैं। इससे महिला सुरक्षा के तमाम दावों की पोल खुल गई है। हालांकि यहां सबसे बड़ी बात यह भी है कि छह साल में दो लाख से ज्यादा लापता महिला और लड़कियों को पुलिस ने सकुशल बरामद भी कर लिया है।

Loading...

Feb 20, 20261:34 PM

विधानसभा: हमारा मोहल्ला बड़ा... विपक्ष के लोग मुट्ठीभर... कांग्रेस मांगे माफी 

विधानसभा: हमारा मोहल्ला बड़ा... विपक्ष के लोग मुट्ठीभर... कांग्रेस मांगे माफी 

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है। सदन में बजट पर चार घंटे चर्चा होगी। तीन अशासकीय संकल्प, 10 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और 74 याचिकाएं भी पेश की जाएंगी। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पटल पर पत्र रखेंगे।

Loading...

Feb 20, 202611:37 AM