×

मध्यप्रदेश: वकील हड़ताल पर... धार की भोजशाला केस की टली सुनवाई

मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला के धार्मिक स्वरूप को लेकर आज यानी सोमवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में होने वाली सुनवाई टल गई। आज अधिवक्ता संघ द्वारा की गई हड़ताल की वजह से इसे आगे बढ़ा दिया गया है।

By: Arvind Mishra

Feb 16, 20261:54 PM

view3

view0

मध्यप्रदेश: वकील हड़ताल पर... धार की भोजशाला केस की टली सुनवाई

हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में होने वाली सुनवाई टल गई।

  • धार्मिक स्वरूप को लेकर अब 18 फरवरी को सुनवाई
  • अगली सुनवाई में एएसआई की रिपोर्ट में रखी जाएगी

इंदौर। स्टार समाचार वेब

मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला के धार्मिक स्वरूप को लेकर आज यानी सोमवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में होने वाली सुनवाई टल गई। आज अधिवक्ता संघ द्वारा की गई हड़ताल की वजह से इसे आगे बढ़ा दिया गया है। इसके लिए न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला एवं न्यायमूर्ति आलोक अवस्थी की डिवीजन बेंच में यह प्रकरण क्रम संख्या- 62 पर सूचीबद्ध किया गया था। यह सुनवाई गत 22 जनवरी को दिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रारंभ की जानी है। सुनवाई में भोजशाला को लेकर किए गए 98 दिनों के एएसआई सर्वे की रिपोर्ट खुली अदालत में खोली जाएगी और उसकी कॉपी दोनों पक्षों को उपलब्ध कराई जाएगी। इस बारे में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था।

मंदिर होने के पक्ष में अपने तर्क रखेंगे

हाई कोर्ट की डिविजन बेंच के समक्ष सुनवाई में याचिकाकर्ता हिंदू फ्रंट फार जस्टिस एएसआई सर्वे को आधार बनाकर भोजशाला के वाग्देवी (देवी सरस्वती) मंदिर होने के पक्ष में अपने तर्क रखने हैं। इसके लिए हिंदू फ्रंट फार जस्टिस की ओर से याचिकाकर्ता आशीष गोयल उपस्थित रहेंगे, जबकि वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन (नई दिल्ली) तथा अधिवक्ता विनय जोशी (इंदौर) पैरवी करेंगे।

अभी 2003 का आदेश प्रभावशील

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि अंतिम निर्णय तक भोजशाला की संरचना एवं स्वरूप में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाएगा। इसका सात अप्रैल 2003 को एएसआई महानिदेशक द्वारा जारी आदेश यथावत प्रभावी रहेगा।

एएसआई सर्वे के प्रमुख निष्कर्ष

17000 अवशेष मिले थे। 96 मूर्तियां प्राप्त हुईं। 25 फीट से अधिक खुदाई में दीवार का ढांचा मिला। पीछे के खेत क्षेत्र से भी मूर्तियां बरामद की गईं। चारों दिशाओं में 106 स्तंभ पाए गए। 82 भित्ति चित्रयुक्त स्तंभ मिले। 33 प्राचीन सिक्के मिले। ये सिक्के 10वीं-11वीं शताब्दी एवं परमार युग के बताए गए हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

शिवपुरी अधिवक्ता हत्याकांड का विरोध: भोपाल में वकीलों का काम बंद, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग तेज

शिवपुरी अधिवक्ता हत्याकांड का विरोध: भोपाल में वकीलों का काम बंद, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग तेज

शिवपुरी के करेरा में वकील संजय कुमार सक्सेना की हत्या के बाद भोपाल के अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। जानें क्या है पूरा मामला।

Loading...

Feb 16, 20266:12 PM

MP: अब घर बैठे होंगे पावर ऑफ अटार्नी और माइनिंग लीज जैसे 75 काम, मध्यप्रदेश में 'सायबर पंजीयन' की शुरुआत

MP: अब घर बैठे होंगे पावर ऑफ अटार्नी और माइनिंग लीज जैसे 75 काम, मध्यप्रदेश में 'सायबर पंजीयन' की शुरुआत

मध्यप्रदेश बना देश का पहला राज्य जहाँ 75+ सेवाओं का होगा सायबर पंजीयन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेपरलेस और कैशलेस सुशासन के लिए सायबर पंजीयन कार्यालय का उद्घाटन किया।

Loading...

Feb 16, 20265:41 PM

मध्यप्रदेश: वकील हड़ताल पर... धार की भोजशाला केस की टली सुनवाई

मध्यप्रदेश: वकील हड़ताल पर... धार की भोजशाला केस की टली सुनवाई

मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला के धार्मिक स्वरूप को लेकर आज यानी सोमवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में होने वाली सुनवाई टल गई। आज अधिवक्ता संघ द्वारा की गई हड़ताल की वजह से इसे आगे बढ़ा दिया गया है।

Loading...

Feb 16, 20261:54 PM

विस का बजट सत्र: विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त

विस का बजट सत्र: विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की आज यानी सोमवार से हंगामेदार शुरुआत हुई। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने बीच-बीच में टोकाटाकी कर हंगामा खड़ा किया। इसी बीच अभिभाषण पूरा होने के बाद सदन की कार्रवाई मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। दरअसल, सदन की कार्यवाही के प्रारंभ में संपूर्ण छह छंदों में वंदे मातरम् का गायन हुआ।

Loading...

Feb 16, 202612:40 PM

मध्यप्रदेश: आईएएस अवि प्रसाद ने अब डिप्टी सेक्रेटरी से की तीसरी शादी

मध्यप्रदेश: आईएएस अवि प्रसाद ने अब डिप्टी सेक्रेटरी से की तीसरी शादी

मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अवि प्रसाद इन दिनों सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसका कारण उनका तीसरा विवाह है। उनकी दोनों पूर्व पत्नी इस समय प्रदेश में ही कलेक्टर हैं। अब तीसरा विवाह मंत्रालय में कार्यरत आईएएस से किया है।

Loading...

Feb 16, 202611:49 AM