×

मध्यप्रदेश: मोहिना ने छोड़ा शोबिज... आध्यात्मिक गुरु बन गईं रीवा की राजकुमारी!

पूर्व टेलीविजन एक्ट्रेस मोहिना कुमारी ने शादी के बाद एक्टिंग छोड़ दी थी और अब लगता है कि वो आध्यात्मिक गुरु बन गई हैं। मोहिना को हाल ही में प्रवचन देते हुए देखा गया। लोग कह रहे हैं कि वो एक्टिंग छोड़ने के बाद अब धर्म के रास्त पर चलकर लोगों को उपदेश दे रही हैं।

By: Arvind Mishra

Jan 24, 20261:39 PM

view7

view0

मध्यप्रदेश: मोहिना ने छोड़ा शोबिज... आध्यात्मिक गुरु बन गईं रीवा की राजकुमारी!

मोहिना को हाल ही में प्रवचन देते हुए देखा गया।

  • मोहिना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा
  • शादी के बाद छोड़ी इंडस्ट्री, दो बच्चों की मां बन बदली जिंदगी
  • मोहिना पति और बच्चों के साथ सादगी से जिंदगी गुजार रही

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

अभिनेत्री, डांसर, कोरियोग्राफर रह चुकीं मध्यप्रदेश के रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी शोबिज की दुनिया छोड़कर अब पति और बच्चों संग सादगी से जिंदगी गुजार रही हैं। रीवा की राजकुमारी मोहिना ने अपने करियर के पीक पर 2019 में सुयश रावत संग शादी रचाई थी। शादी के बाद वो इंडस्ट्री से दूर हो गईं। मगर अब कई लोगों का दावा है कि राजकुमारी आध्यात्मिक गुरु बन गई हैं। मोहिना का वीडियो देख लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद वो आध्यात्मिक गुरु बन गई हैं। अब सच क्या है ये तो वही बता सकती हैं। दरअसल, मोहिना कुमारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक बड़ी भीड़ के सामने प्रवचन देती नजर आ रही हैं। मोहिना अपने भाषण में, सादगी से जिंदगी गुजारने की अहमियत बताती दिखीं और इंसानियत का संदेश देते हुए कह रही हैं कि अच्छे कर्म से ही मानव का कल्याण होगा..।  मोहिना का वीडियो देखने के बाद लोगों का मानना है कि वो अब ग्लैमर की दुनिया छोड़कर अध्यात्म और समाज सेवा के जरिए लोगों को सही रास्ता दिखाने की कोशिश कर रही हैं।

मोहिना कुमारी ने दी सीख

हालांकि, उन्होंने धोखे से कमाई करने वालों के बारे में भी बात की। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या टॉप पर पहुंचने के लिए दूसरों को कुचलना जरूरी है। कई लोगों को मोहिना का भाषण ग्लैमर की दुनिया पर एक कटाक्ष लगा। हालांकि, जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि वह आध्यात्मिक गुरु कैसे बन गईं।

बेइमानी नहीं करनी है तो नहीं करनी...

मोहिना वायरल वीडियो में इमोशनल होती हुई भी दिखीं। वो नम आंखों से कहती दिखीं- क्या मैं बुरे काम करके, बुरी कमाई करे, वो खिलाऊं अपने बच्चों को या मैं किसी के सिर पर चढ़कर सक्सेस पाऊं... ये आज हम सोच लें अगर कि बेइमानी नहीं करनी है तो नहीं करनी है, लेकिन हमें लगता है कि हमें अपने बच्चों को ये देकर जाना है, लेकिन आपके दादा जी और दादी जी भी एक मासूम जीवन जी रहे थे। मिट्टी के घर बना रहे थे, चूल्हे पर खाना बना रहे थे, मगर फिर भी आप लोग हो ना यहां, कहीं गए तो नहीं।

डांस इंडिया डांस रियलिटी शो से मिली उड़ान

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वो एक ट्रेंड डांसर हैं। उन्होंने डांस इंडिया डांस रियलिटी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। वो कई टीवी सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं- जैसे ये रिश्ता क्या कहलाता है, सिलसिला प्यार का, कुबूल है। मगर करियर के पीक पर उन्होंने सुयश रावत संग शादी करके शोबिज को अलविदा कह दिया था।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मध्यप्रदेश: विधानसभा में पहली बार तीन राज्यों के युवा ‘माननीय’ करेंगे मंथन

मध्यप्रदेश: विधानसभा में पहली बार तीन राज्यों के युवा ‘माननीय’ करेंगे मंथन

देशभर में अपने नवाचारों के लिए चर्चित मध्यप्रदेश विधानसभा एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, राज्य विधानसभा पहली बार युवा विधायकों का सम्मेलन करने जा रही है। खास बात यह है कि सम्मेलन में मध्य प्रदेश सहित राजस्थान और छत्तीसगढ़ के 70 से ज्यादा विधायक शामिल होंगे।

Loading...

Mar 21, 202611:54 AM

भोपाल: हैरी बॉक्सर बोल रहा हूं, दस करोड़ भेजो वरना जान से मार दूंगा

भोपाल: हैरी बॉक्सर बोल रहा हूं, दस करोड़ भेजो वरना जान से मार दूंगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र में रंगदारी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें बदमाश ने खुद को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मेम्बर बताया और एक ज्वेलर से 10 करोड़ रुपए की डिमांड की है। पैसे न देने पर कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी गई है।

Loading...

Mar 21, 202611:10 AM

मध्यप्रदेश: कार में लगी आग, दरवाजा लॉक, डॉक्टर की पत्नी की जिंदा जली

मध्यप्रदेश: कार में लगी आग, दरवाजा लॉक, डॉक्टर की पत्नी की जिंदा जली

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। सागर-दमोह मार्ग पर चना टोरिया टोल प्लाजा के पास एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। इस भीषण अग्निकांड में गढ़ाकोटा के मशहूर डॉक्टर नीलेश पटेल की पत्नी की कार के अंदर ही जिंदा जलने से मौत हो गई।

Loading...

Mar 21, 202610:35 AM

मध्यप्रदेश: ईद पर भोपाल में अमेरिका-इजरायल मुर्दाबाद के लगे नारे

मध्यप्रदेश: ईद पर भोपाल में अमेरिका-इजरायल मुर्दाबाद के लगे नारे

रमजान के 30 रोजे पूरे होने के बाद आज यानी शनिवार को प्रदेशभर में ईद-उल-फितर मनाई जा रही है। भोपाल में गुरुवार को चांद नजर नहीं आने के बाद शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने 21 मार्च यानी शनिवार को ईद मनाने का एलान किया था। भोपाल के ईदगाह में सुबह 7:30 बजे पहली नमाज अदा हुई।

Loading...

Mar 21, 202610:05 AM

रीवा में सरकारी विभागों पर 62 करोड़ बिजली बिल बकाया, कनेक्शन कटने की चेतावनी

रीवा में सरकारी विभागों पर 62 करोड़ बिजली बिल बकाया, कनेक्शन कटने की चेतावनी

रीवा जिले में सरकारी विभागों पर 62 करोड़ से अधिक बिजली बिल बकाया है। समय पर भुगतान न होने पर बिजली कंपनी ने कनेक्शन काटने की चेतावनी दी, विभागों में हड़कंप मच गया है।

Loading...

Mar 20, 20264:27 PM