भारतीय गौर, हाथी के बाद बांधवगढ़ का सबसे बड़ा शाकाहारी वन्यप्राणी है। पारिस्थितिकी तंत्र में इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह खुरदुरी घास का सेवन करता है, जिसे हिरण एवं मृग जैसे छोटे शाकाहारी प्राणी नहीं खाते।

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से 1 नर और 5 मादा गौर को लाकर सुरक्षित रूप से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया।

उमरिया। स्टार समाचार वेब
भारतीय गौर पुनर्स्थापना एवं ट्रांसलोकेशन कार्यक्रम के तीसरे दिन यानी आज रविवार को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से 1 नर और 5 मादा गौर को लाकर सुरक्षित रूप से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया। शनिवार से प्रारंभ इस महत्वपूर्ण अभियान के अंतर्गत अब तक 19 भारतीय गौर को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से लाकर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफलतापूर्वक पुनर्स्थापित किया जा चुका है। आगामी दो से तीन दिनों में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से 8 और गौर बांधवगढ़ लाएने की तैयारी है। वर्तमान में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में भारतीय गौर का सफलतापूर्वक पुनर्स्थापन किया जा रहा है। भारतीय गौर, हाथी के बाद बांधवगढ़ का सबसे बड़ा शाकाहारी वन्यप्राणी है। पारिस्थितिकी तंत्र में इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह खुरदुरी घास का सेवन करता है, जिसे हिरण एवं मृग जैसे छोटे शाकाहारी प्राणी नहीं खाते।
बांधवगढ़ में समाप्त हो गए थे गौर
1990 के दशक तक बांधवगढ़ के गौर आहार की खोज में अमरकंटक के जंगलों तक आवागमन करते थे, परंतु बाद में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से अमरकंटक वन क्षेत्र के कॉरिडोर के बीच में सड़क, रेलवे लाइन, विद्युत वितरण लाइन और अन्य कारणों से गौर का सीजनल माइग्रेशन प्रभावित हुआ और अंतत: 1998 में बांधवगढ़ से गौर पूर्णत: समाप्त हो गए।
फिर बनी कार्ययोजना
भारतीय गौर के विलुप्त होने के बाद मध्य प्रदेश वन विभाग एवं वन्यजीव संस्थान, भारत के संयुक्त तत्वावधान में 2010-11 से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में गौर पुनर्स्थापना कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसके अंतर्गत कान्हा टाइगर रिजर्व से 50 गौर यहां लाए गए। वर्तमान में आनुवंशिक विविधता बनाए रखने के उद्देश्य से सतपुड़ा रिजर्व से भी 50 गौर लाए जा रहे हैं, जिनमें से 22 गौर पिछले वर्ष फरवरी में लाए जा चुके हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के दमोह में 3 साल के बच्चे अनिरुद्ध की हत्या कर शव भूसे में फेंक दिया गया। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और एफएसएल टीम जांच कर रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने इसे बंगाल में सुशासन और विकास के नवयुग का प्रारंभ बताया।
भोपाल के ऐशबाग में सार्वजनिक शौचालय को लेकर नगर निगम और रेलवे के बीच विवाद गहराया। निगम ने रेलवे को बाउंड्री वॉल हटाने का नोटिस देते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है
मऊगंज जिले के बहुती गांव में अकेली रह रही महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसा गया। घर का सामान बिखरा मिला है, जिससे पुलिस चोरी और संपत्ति विवाद दोनों एंगल से जांच कर रही है।
मैहर सिविल अस्पताल में घायल महिला को रीवा रेफर करने के बावजूद चार घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली। एक वाहन में डीजल खत्म था तो दूसरे में ऑक्सीजन नहीं, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था और 108 सेवा की लापरवाही उजागर हुई।
मुकुंदपुर रेंज के गोरा गांव में अवैध तेंदूपत्ता तोड़ाई की शिकायत पर वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने छापा मारा। मौके पर लोगों को चेतावनी देकर वन अपराधों के खिलाफ विशेष निगरानी अभियान और सख्ती जारी रखने की बात कही गई।
सोनौरा मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण की धीमी प्रगति पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने नाराजगी जताई। 15 दिनों में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर 25 करोड़ के टेंडर को निरस्त कर एजेंसी टर्मिनेट करने की चेतावनी दी गई।
265 करोड़ के सतना स्टेशन रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट की रफ्तार बेहद धीमी है। 24 माह में पूरा होने वाले काम का 20 माह बाद भी आधा हिस्सा अधूरा है, जिससे पीएम गति शक्ति यूनिट और निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली सवालों में घिर गई।
आरटीआई जवाब में स्पष्ट हुआ कि सार्थक ऐप के नियम नियमित कर्मचारियों तक सीमित हैं। बावजूद इसके एनएचएम संविदाकर्मियों पर ऐप अटेंडेंस का दबाव बना हुआ है, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली, मानदेय विवाद और प्रशासनिक सख्ती पर बहस तेज हो गई।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 17 साल की लापता किशोरी का कंकाल मिलने का सनसनी फैल गई। दावा किया जा रहा है कि सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में मिले कंकाल के अवशेष लापता नंदनी कुशवाह के हैं। जो डेढ़ महीने से लापता थी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।