मध्यप्रदेश में सरकार कॉलोनी अधिनियम लाने जा रही है। इससे गरीबों के लिए कॉलोनियों में 15 फीसदी आवास आरक्षित होंगे। दरअसल, शहरों की बढ़ती आबादी और संसाधनों पर दबाव को देखते हुए सरकार ने शहरों से सटे गांवों में कॉलोनियां बनाने की मंजूरी देने का फैसला किया है।
भारतीय गौर, हाथी के बाद बांधवगढ़ का सबसे बड़ा शाकाहारी वन्यप्राणी है। पारिस्थितिकी तंत्र में इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह खुरदुरी घास का सेवन करता है, जिसे हिरण एवं मृग जैसे छोटे शाकाहारी प्राणी नहीं खाते।
महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में आज यानी गुरुवार को बीएमसी सहित 29 नगर महापालिका में मेयर का चुनाव किया गया। लॉटरी सिस्टम के जरिए बीएमसी में महिला मेयर बनने का एलान किया गया है। मुंबई मेयर का पद जनरल कैटेगरी की उम्मीदवार के लिए आरक्षित कर लिया गया है।















