महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में आज यानी गुरुवार को बीएमसी सहित 29 नगर महापालिका में मेयर का चुनाव किया गया। लॉटरी सिस्टम के जरिए बीएमसी में महिला मेयर बनने का एलान किया गया है। मुंबई मेयर का पद जनरल कैटेगरी की उम्मीदवार के लिए आरक्षित कर लिया गया है।

लॉटरी सिस्टम के जरिए बीएमसी में महिला मेयर बनने का एलान किया गया है।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में आज यानी गुरुवार को बीएमसी सहित 29 नगर महापालिका में मेयर का चुनाव किया गया। लॉटरी सिस्टम के जरिए बीएमसी में महिला मेयर बनने का एलान किया गया है। मुंबई मेयर का पद जनरल कैटेगरी की उम्मीदवार के लिए आरक्षित कर लिया गया है। इस प्रक्रिया के बाद अब बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉपोर्रेशन (बीएमसी) के योग्य उम्मीदवार अपना नॉमिनेशन फाइल करेंगे। इसके बाद, चुने हुए पार्षद एक खास असेंबली में वोट करेंगे, जहां सभी उम्मीदवारों में से आधे से ज्यादा वोट पाने वाले उम्मीदवार को मेयर चुना जाएगा। वहीं शिवसेना-यूीबीटी ने मुंबई आरक्षण पर लॉटरी को लेकर आपत्ति जताई है। ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने सवाल उठाया था कि ओबीसी आरक्षण ड्रॉ से मुंबई को क्यों बाहर रखा गया। इसके अलावा पुणे, धुले, बीएमसी, नांदेड़, नवी मुंबई, मालेगांव, मीरा भयंदर, नासिक और नागपुर में मेयर की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हुई है।
17 सीटों पर महिला मेयर चुनी जाएंगी
दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के लिए मेयर पद के आरक्षण की आधिकारिक घोषणा कर दी है। मंत्रालय में आयोजित आरक्षण लॉटरी के मुताबिक, 29 में से 16 सीटें तमाम श्रेणियों के लिए आरक्षित की गई हैं, जबकि 13 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं। इस बार महिलाओं का दबदबा देखने को मिला है, जहां कुल 17 सीटों पर महिला मेयर चुनी जाएंगी।
ओबीसी को आठ सीट आवंटित
मुंबई, पुणे, नागपुर और नाशिक जैसी प्रमुख महानगरपालिकाएं सामान्य महिला श्रेणी के लिए आरक्षित हुई हैं। वहीं, ठाणे को एससी और कल्याण-डोंबिवली को एसटी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। जालना और लातूर की सीटें अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं। ओबीसी के लिए 8 सीटें आवंटित की गई हैं, जिनमें अहिल्यानगर और अकोला जैसी जगहों पर महिला मेयर होंगी। इस आरक्षण ने आने वाले मेयर चुनावों के लिए पार्टियों के चुनावी गणित को पूरी तरह बदल दिया है।
प्रमुख महानगरों में आरक्षण की स्थिति
आरक्षण लॉटरी के परिणामों ने राज्य के बड़े राजनीतिक केंद्रों में नई स्थिति पैदा कर दी है। मुंबई, पुणे, नागपुर, नाशिक और नवी मुंबई जैसी हाई-प्रोफाइल सीटें सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुई हैं। इसका मतलब है कि इन शहरों में अब केवल महिला उम्मीदवार ही मेयर पद के लिए चुनाव लड़ सकेंगी। वहीं, वसई-विरार, पिंपरी-चिंचवड और सोलापूर जैसी सीटें पूरी तरह ओपन रखी गई हैं, जहां किसी भी वर्ग का उम्मीदवार मेयर बन सकता है।

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर एससी-एसटी आरक्षण में 'क्रीमी लेयर' लागू करने की मांग का विरोध किया है। जानें इसके मुख्य कारण और कानूनी तर्क।
सुप्रीम कोर्ट ने देश में बढ़ते ड्रग्स कारोबार और नशीली दवाओं की तस्करी पर चिंता जताते हुए केंद्र और सभी राज्यों को नोटिस जारी किया है। NDPS एक्ट को सख्त बनाने की मांग पर चार हफ्ते में जवाब मांगा गया है।
विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने लोकसभा में चार अहम बिल पेश किए। इनमें ट्रिब्यूनल्स रिफॉर्म्स बिल, 2026, माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 शामिल हैं। इसके अलावा केरल (नाम में बदलाव) बिल, 2026 और नेशनल को-आॅपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 भी पेश किए गए।
झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ चल रहा छात्र आंदोलन 18वें दिन उग्र रूप ले चुका है। सोमवार को प्रस्तावित विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की देखने को मिली।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का तेज झटका आया, जबकि टिहरी में 2.0 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज हुआ। दोनों ही स्थानों पर जान-माल के किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं के बीच आयोग के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दिया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार किया। सीआईडी के सामने पेश होंगे सभी सदस्य।
एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 टर्बुलेंस का शिकार हो गई थी, जिसमें कई यात्री घायल हुए। अब इस मामले में पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव आने की खबर से सनसनी फैल गई है। जानिए क्या हैं DGCA के नियम।
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला हुआ है। टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही ममता की गाड़ी पर पत्थर और कीचड़ फेंके गए।
महाराष्ट्र के बारामती एयरफील्ड पर ट्रेनिंग के दौरान एक ट्रेनर प्लेन रनवे से फिसल गया। हादसे में दोनों पायलट सुरक्षित हैं। प्रशासन ने क्रैश की खबरों को खारिज किया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह