मध्यप्रदेश के राजगढ़ में मुस्लिम पिता अब्दुल हक खान अपनी हिंदू बेटी नंदीनी सिमोलिया का कन्यादान करेंगे। राजगढ़ के ओल्ड कलेक्ट्रेट रोड स्थित पुरानी बस स्टैंड के पास रहने वाले अब्दुल हक खान बताते हैं कि यूं तो नंदीनी उनकी साली हैं, मगर उन्होंने उसे बेटी मानकर पाला है।
उत्तरप्रदेश के मैनपुरी जिले के जटपुरा में दर्दनाक हादसा हुआ है। बच्चे समेत तीन की मौत की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा टीनशेड़ के गिरने की वजह से हुआ। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली।
सीहोर जिले के आष्टा के धर्मपुरी में एक शख्स ने अपने छोटे भाई को दो बच्चों की हत्या कर दी है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वारदात की वजह पारिवारिक विवाद को बताया जा रहा है। मामला सिद्धिगंज थाना इलाके में आज यानी शुक्रवार सुबह का है।
देश की राजधानी में आज सुबह-सुबह चार की हत्या से हड़कंप मच गया। बाहरी उत्तरी दिल्ली के एसपी बादली थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। आरोपी की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के परिवार को जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जहां आनन-फानन में उमा की बहू और जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता लोधी ने देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मथुरा के महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां एक दंपती ने अपने तीन बच्चों के साथ सामूहिक आत्महत्या कर ली। इससे पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया। दरअसल, महावन क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
भारतीय गौर, हाथी के बाद बांधवगढ़ का सबसे बड़ा शाकाहारी वन्यप्राणी है। पारिस्थितिकी तंत्र में इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह खुरदुरी घास का सेवन करता है, जिसे हिरण एवं मृग जैसे छोटे शाकाहारी प्राणी नहीं खाते।
उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले के सरसावा के कौशिक विहार कॉलोनी में बंद मकान के अंदर मंगलवार सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एसपी देहात पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जांच की।




















