मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
मध्यप्रदेश के इंदौर में धार रोड स्थित प्लास्टिक का दाना बनाने वाली फैक्ट्री डीयू ड्रॉप एरिगेशन में आज सुबह आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि काला धुआं और गुब्बार दूर से देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया।
चेन्नई एयरपोर्ट पर अबू धाबी जाने वाली एक फ्लाइट के लेफ्ट विंग में आग लग गई, जिसके बाद यात्रा को बीच में ही रोकना पड़ा। आनन-फानन में दमकल कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पाया और फ्लाइट रद्द कर दी गई। राहत की बात यह है कि विमान में सवार सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
उत्तर प्रदेश में कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र में बीती देर शाम फर्रूखाबाद की ओर जा रही कासगंज एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। अफवाह इतनी तेजी से फैली कि घबराए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी और कई लोग ट्रेन धीमी होते ही नीचे कूद पड़े।
काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान तुर्की एयरलाइंस के एक विमान के टायर में आग लग गई। राहत की बात यह है कि समय रहते आग बुझा दी गई है और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एयरपोर्ट सुरक्षा के एसपी के अनुसार, तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट टीके 726 इस्तांबुल से काठमांडू आ रही थी और लैंडिंग के समय उसके टायर में आग लग गई।
मध्यप्रदेश के झांसी-खजुराहो फोरलेन पर स्थित देवगांव टोल प्लाजा पर एक डंपर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि डंपर एक घंटे तक धू-धू कर जलता रहा, जिससे टोल प्लाजा को भी नुकसान पहुंचा। घटना बमीठा थाना क्षेत्र की आज सुबह करीब 8 बजे की है।
उत्तरप्रदेश में कानपुर के बिधनू में गुरुवार सुबह साढ़ थाना क्षेत्र के कुड़नी से प्राइवेट कर्मचारियों को कानपुर देहात रनियां फैक्टरी ले जा रही निजी बस को सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित हुई बस रेलिंग तोड़ती हुई रामगंगा नहर में जा गिरी।
होर्मुज तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोना ₹1.51 लाख और चांदी ₹2.50 लाख के पार। जानें क्या यह निवेश का सही समय है और कितनी सुरक्षा प्रदान करती हैं ये धातुएं।
पंजाब के जालंधर के बाद अब अमृतसर में खासा कैंप के पास स्थित आर्मी कैंप के बाहर मंगलवार देर रात भीषण धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।






















