
कैप्टन स्मित मच्छर की फ्लाइट से भी ऐसा मैसेज मिला था
जयपुर। स्टार समाचार वेब
जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (एआई-2030) में सुबह उस हड़कंप मच गया, जब विमान से हाइजैक (अपहरण) का सिग्नल मिलने की बात सामने आई। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को तुरंत जयपुर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया, जहां सुबह करीब 9:45 बजे उसकी सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि यह अलर्ट पायलट द्वारा गलती से बटन दबने या किसी तकनीकी खराबी के कारण जनरेट हुआ था। विमान में करीब 300 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित रूप से डी-बोर्ड करा लिया गया है।
इस तरह मची अफरा-तफरी
सुबह करीब 9:00 बजे अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल को कुछ सेकंड के लिए स्क्वाक-7500 कोड का सिग्नल मिला, जिसे विमान के हाइजैक होने की स्थिति का कोड माना जाता है। तुरंत जयपुर एटीसी से संपर्क साधा गया और सुबह करीब 9:10 बजे फ्लाइट का रूट बदलकर जयपुर की तरफ मोड़ा गया। तय समय (सुबह 10:40 बजे दिल्ली) से पहले ही, सुबह 9:45 बजे विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। लैंडिंग के बाद विमान को आइसोलेशन-बे में खड़ा किया गया।
जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
फ्लाइट की लैंडिंग के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ, एटीएस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गईं। दिल्ली से भी सुरक्षा टीमों के पहुंचने की जानकारी है। सीआईएसएफ और सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की बारीकी से जांच पूरी कर ली है। राहत की बात यह है कि एयरक्राफ्ट में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या खतरा नहीं पाया गया है। सुरक्षा एजेंसियां और अधिकारी पायलट से पूछताछ कर रहे हैं।
पायलट की गलती या तकनीकी फॉल्ट
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, पायलट से गलती से कुछ सेकंड के लिए अलर्ट वाला बटन (7500) दब गया था, जिसे तुरंत आॅफ भी कर दिया गया था। हालांकि, पिछले दिनों सामने आए कुछ सुरक्षा मामलों और सख्त एविएशन नियमों के चलते अहमदाबाद एटीसी से मिले सिग्नल को नजरअंदाज नहीं किया गया और एहतियात के तौर पर इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया गया। यह मैसेज किसी सिस्टम की तकनीकी गलती के कारण भी जनरेट हो सकता है।
हाल ही में आया था स्मित मामला
गौरतलब है कि बीते 30 सितंबर को भी इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट से हाइजैक सिग्नल कोड 7500 भेजा गया था। उस मामले में प्लेन को हाइजैक और क्रैश करने की कोशिश की गई थी, जिसे भारतीय को-पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की सूझबूझ और बहादुरी ने टाल दिया था। यही वजह है कि ऐसे किसी भी सिग्नल पर एयरलाइंस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत बेहद सख्त कदम उठाती हैं।

पराली जलाने का मौसम चरम पर पहुंचने से पहले केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र को सख्त निर्देश दिए हैं। केंद्र ने इन राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मिशन मोड में काम करने को कहा है।
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। बीती देर रात गंगा नदी पार करते समय एक छोटी नाव पलट गई, जिससे 13 बच्चों की मौत हो गई। मरने वाले सभी बच्चों की उम्र 6 से 18 वर्ष के बीच है। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार की 7 बच्चियों की जान चली जाने से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी के खिलाफ एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई पूरी। 26 अक्टूबर 2026 को आएगा फैसला।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR), जंतर-मंतर बैन और मेट्रो पाबंदियों से जुड़ी सभी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 15 अक्टूबर को एक साथ सुनवाई करेगा। जानिए CJI सूर्यकांत की पीठ का पूरा फैसला।
दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया भारत की प्रतिभा और किफायती दवाओं पर भरोसा करती है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज शाम अपने आवास पर 'इंडिया' गठबंधन के सांसदों को हाई टी के लिए बुलाया है। बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, 'वोट चोरी' के विरोध और एसआईआर (SIR) के मुद्दे पर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
दिल्ली में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर पुलिस ने दर्ज की FIR। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत 11 नेताओं की याचिका में सुप्रीम कोर्ट ने निकाली कमियां।
केंद्र सरकार ने 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं। ओम प्रकाश माथुर को केरल, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, राजेंद्र आर्लेकर को तमिलनाडु, बृज मोहन राम को ओडिशा, ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। पढ़ें पूरी सूची।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह