
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और उनके परिवार को मध्य प्रदेश से एक बड़ा झटका लगा है।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राजधानी और सटे जिलों में भोपाल के पूर्व नवाब की संपत्तियां शत्रु संपत्ति हैं या नहीं, उसकी जांच अब राज्य सरकार कराएगी। इसके लिए भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति बना दी है। 15 हजार करोड़ रुपए की संपत्तियों का यहां विवाद है। अगर इन्हें शत्रु संपत्ति घोषित किया गया तो कानूनन इस पर सरकार का कब्जा हो जाएगा। गौरतलब है कि भोपाल के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खान की विरासत से जुड़ी संपत्ति का विवाद लंबे समय से चल रहा है। अभी यह संपत्ति उत्तराधिकार में दिवंगत नवाब की बेटी के पोते फिल्म अभिनेता सैफ अली खान और उनके परिवार को मिली है।
उत्तराधिकारी चली गई पाकिस्तान
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि अंतिम नवाब ने अपनी बेटी आबिदा सुल्तान को उत्तराधिकारी बनाया था। उनके पाकिस्तान चले जाने के बाद शत्रु संपत्ति अधिनियम के तहत सारी संपत्ति खुद ही शत्रु संपत्ति घोषित हो जानी चाहिए थी। वहीं नवाब पक्ष का कहना है कि आबिदा सुल्तान के पाकिस्तान चले जाने के बाद भी नवाब हमीदुल्ला खान जीवित थे। उनके निधन के बाद उनकी दूसरी बेटी साजिदा सुल्तान को नवाब घोषित किया गया था। उनकी शादी पटौदी रियासत में हुई थी।
न्यायालय में विवाद चल रहा
वर्ष 1995 में उनके निधन के बाद ये संपत्तियां उनके बेटे प्रसिद्ध क्रिकेटर मंसूर अली खान के पास आईं। उनके बाद सैफ अली खान, सोहा अली खान और सबा अली खान इसकी वारिस हैं। इस बीच कई शिकायतों के बाद पटौदी परिवार और केंद्र सरकार के कस्टोडियन आफ एनिमी प्रापर्टी के बीच न्यायालय में विवाद चल रहा है।
अमिताभ ने कलेक्टर को दिया आवेदन
फिर से दस्तावेज मांगने की मांग इस मामले में लंबे समय से सक्रिय शहर के अमिताभ अग्निहोत्री ने कलेक्टर को आवेदन देकर इन संपत्तियों की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। आवेदन में उन्होंने नवाब परिवार से मर्जर एग्रीमेंट की मूल प्रति मांगने की मांग की है। उनकी मांग है कि अगर नवाब परिवार भोपाल मर्जर एग्रीमेंट-1949 की मूलप्रति केंद्र सरकार को प्रस्तुत नहीं करता है, तो उनके चल-अचल संबंधी किसी भी विवाद को मान्य न किया जाए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।