दिल्ली की रेखा सरकार महिलाओं, बुजुर्गों और छात्रों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सेफ दिल्ली ऐप लॉन्च करने जा रही है। यह आधुनिक तकनीक पर आधारित है। आपात स्थिति में बोलकर या वॉयस कमांड के जरिए ऐप को एक्टिवेट किया जा सकेगा।
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा कैनाल रोड पर पुलिस ने अंबेडकरनगर के कुख्यात अपराधी संजय उर्फ संजीव को मुठभेड़ में मार गिराया। संजीव पर 1 लाख का इनाम घोषित था और वह कई संगीन आपराधिक मामलों में वांछित था। याही नहीं संजय बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का भी मुख्य आरोपी था।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के केरवा डैम में 12 घंटे के भीतर एक युवती और एक युवक के शव बरामद किए गए। इससे शहर में सनसनी फैल गई। घटनास्थल से मिली एक लावारिस बाइक और कॉलेज बैग के आधार पर दोनों की पहचान हो सकी है।
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ की कोचिंग में आग लगने की घटना में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। आज यानी मंगलवार को सुबह 11 बजे हादसे की जांच के लिए एसआईटी और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने बिल्डिंग सील कर जांच शुरू कर दी है।
मध्यप्रदेश में अब दुकानों का डिजिटल सत्यापन होगा। सड़क किनारे से लेकर हॉकर्स कॉर्नर और बड़े भवनों में खान-पान की दुकानों की जियो टैगिंग होगी। उसके बाद ही खाद्य लाइसेंस मिलेगा। खाद्य एवं सुरक्षा ने नए नियम लागू किए हैं जिसकी शुरुआत राजधानी भोपाल में होने जा रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही दुकानदार को लाइसेंस मिल पाएगा।
देश के नौ राज्यों में प्री मानसून सक्रिय हो गया है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान की कई जगहों पर आंधी और बारिश का कहर देखने को मिला। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत चार जिलों में बारिश हुई। आंधी के बाद पेड़ और बिजली के तार टूट गए।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हो रही है। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जयपुर समेत कई जिलों से फोर्स मंगवाई गई है। प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
सिक्किम की राजधानी गंगटोक की ताजगी भरी सुबह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग और अनोखा अंदाज देखने को मिला। हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देने से पहले पीएम युवाओं के बीच पहुंचे और उनके साथ फुटबॉल खेलकर माहौल को जोश से भर दिया।
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन स्थित मशहूर हिल्टन होटल में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के वार्षिक रात्रिभोज के दौरान अचानक गोलीबारी की आवाजें सुनाई दीं।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल स्टार्क को IPL 2026 खेलने की मंजूरी दी। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज स्टार्क चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। जानें उनकी फिटनेस अपडेट और मैच शेड्यूल।






















