मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक पीजी डॉक्टर ने अपनी साथी महिला डॉक्टर और उनके भाई पर एयरगन से फायरिंग कर दी।

पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक पीजी डॉक्टर ने अपनी साथी महिला डॉक्टर और उनके भाई पर एयरगन से फायरिंग कर दी। दोहरे हमले को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी डॉक्टर ने फंदे से लटककर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने खून से लथपथ घायलों को तुरंत रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद देर रात दोनों को छुट्टी दे दी गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी डॉक्टर नवीन रुहेला और डॉक्टर श्वेता ठाकुर एक ही कॉलोनी में अलग-अलग मकानों में रहते हैं। दोनों आरकेडीएफ में पीजी कर रहे हैं।
डेढ़ साल दोनों लिव-इन रिलेशन में रहे
करीब डेढ़ साल तक दोनों लिव-इन रिलेशन में रहे थे। करीब छह महीने पहले उनका अलगाव हो गया था। सोमवार को श्वेता अपने चचेरे भाई आशुतोष ठाकुर के साथ गुजरात स्थित घर से भोपाल लौटी थी। मंगलवार देर रात नवीन श्वेता के घर पहुंचा। बातचीत के बहाने वह घर के अंदर गया और श्वेता के सिर और उसके चचेरे भाई आशुतोष के सीने और पेट पर फायर कर दिया।
हत्या के प्रयास का केस दर्ज
आरोपी ने एयरगन से गोली चलाने की बात कही है। घटना के बाद वह अपने घर पहुंचा और फांसी लगाने का प्रयास किया। इसी दौरान उसके दोस्तों ने उसे देख लिया और अस्पताल पहुंचाया। गांधीनगर थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। दोनों घायलों के बयान लिए जा रहे हैं। आरोपी अस्पताल में भर्ती है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नौ साल पहले ट्रकों की आवाजाही पर नजर रखने और टैक्स चोरी रोकने के मकसद से शुरू किया गया ई-वे बिल अब सब्सिडी वाले खाद की कालाबाजारी पकड़ने में सबसे बड़ा डिजिटल हथियार साबित हुआ है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक पीजी डॉक्टर ने अपनी साथी महिला डॉक्टर और उनके भाई पर एयरगन से फायरिंग कर दी।
मध्य प्रदेश के इंदौर-उज्जैन बायपास पर चलती लग्जरी बस में टायर फटने से भीषण आग लग गई। यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, किसी के हताहत होने की खबर नहीं।
मध्य प्रदेश में फायर सेफ्टी और नगर निगम की अनुमति के बिना निजी अस्पतालों के पंजीयन पर हाईकोर्ट सख्त। लॉ स्टूडेंट एसोसिएशन की जनहित याचिकाओं पर सुनवाई, सरकार से मांगी गई ताजा स्टेटस रिपोर्ट।
ग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में एक अनोखा मामला सामने आया जहां रूप सिंह बघेल बीपीएल राशन कार्ड के एवज में 3500 रुपये की रिश्वत मांगे जाने से परेशान होकर नोटों की माला पहनकर अधिकारियों के सामने पहुंच गया।
भोपाल रियासत के नवाब हमीदुल्ला खां और उनके वारिसों की संपत्तियों की पहचान तेज। भोपाल में 5000 करोड़ की जमीन और 95 करोड़ की 'रियाज मंजिल' पर कार्रवाई शुरू, 12 जिलों की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपी गई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश में युवाओं के सपनों को नए अवसरों और संभावनाओं से जोड़ा जा रहा है। राजधानी भोपाल में आयोजित सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं।
मध्यप्रदेश में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। सिवनी शहर से तीन किमी दूर छिंदवाड़ा-सिवनी नेशनल हाईवे में बम्होड़ी पेट्रोल पंप के पास भोपाल से बालाघाट जा रही यात्रियों से भरी सूत्र सेवा बस 6 आज तड़के सड़क में गड्ढे और ढलान के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई।
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से 'प्रोजेक्ट चीता' के तहत बड़ी खुशखबरी! मादा चीता KJP21 ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है।
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये पंजीयन प्रक्रिया जारी है। अभी तक 3 लाख 5 हजार 82 किसानों ने पंजीयन कराया है। किसान 10 अक्टूबर तक पंजीयन करा सकते हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किसानों से आह्वान किया है कि निर्धारित समय में पंजीयन करा लें, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह