मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
देशभर के बैंक उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। इस सप्ताह सभी बैंक आम दिनों की तरह खुले रहेंगे और कामकाज सुचारू रूप से चलेगा। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को टालने का फैसला किया है।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार नियुक्ति समिति ने मंदीप के भंडारी को सीबीएसई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। मंदीप के भंडारी साल 2001 के आईएएस आफिसर हैं। अब मंदीप के भंडारी सीबीएसई चेयरपर्सन के रूप में अपनी कमान संभालेंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए पूर्व जज जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी बनाई।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस से मिली हार के बाद मध्य प्रदेश भाजपा ने त्वरित और सख्त एक्शन लिया है। उपचुनाव के नतीजों की समीक्षा बैठक के तुरंत बाद प्रदेश नेतृत्व ने दतिया जिला भाजपा संगठन की पूरी कार्यकारिणी के साथ-साथ सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।
मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी को फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में बड़ी राहत मिली है। राज्य स्तरीय छानबीन समिति ने उनके जाति प्रमाण पत्र को सही पाते हुए उन्हें क्लीन चिट दे दी है।
मध्य प्रदेश सरकार में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी सोमवार को अपने जति प्रमाण पत्र विवाद के केस में छानबीन समिति के सामने पेश होंगी। बैठक सुबह 11 बजे प्रस्तावित है। समिति के समक्ष रखे जाने वाले शुरुआती दस्तावेज उनके पक्ष में माने जा रहे हैं, जिससे उन्हें राहत मिलने की संभावना बढ़ गई है।
नीट यूजी 2026 पेपर लीक केस में सीबीआई का बड़ा एक्शन। NTA पेपर-सेटिंग कमेटी की सदस्य मनीषा मंधारे दिल्ली से गिरफ्तार। लाखों रुपये लेकर घर पर रटवाए थे असली प्रश्न-उत्तर।
मध्य प्रदेश सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय तनाव के बीच ईंधन आपूर्ति की समीक्षा की। कालाबाजारी पर सख्ती, कमर्शियल गैस की उपलब्धता और पीएनजी कनेक्शन विस्तार पर बड़े फैसले। पूरी सूची और हेल्पलाइन नंबर यहाँ देखें।
कांग्रेस देशभर के अल्पसंख्यकों में अपनी पकड़ और मजबूत करने जा रही है। ये पहली बार है कि कांग्रेस ने माइनोरिटीज से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए अलग से एडवायजरी काउंसिल का गठन किया है। साठ सदस्यीय इस समिति में तारिक अनवर, सलमान खुर्शीद, अभिषेक मनु सिंघवी जैसे पार्टी के दिग्गत नेता हैं।






















