एशियन पैरा गेम्स 2026 से ठीक 5 दिन पहले मुख्य शूटिंग कोच जेपी नौटियाल को दल से हटाने पर मनीष नरवाल व मोना अग्रवाल समेत शीर्ष पैरा निशानेबाजों ने SAI मुख्यालय में विरोध दर्ज कराया।

स्पोर्ट्स डेस्क। स्टार समाचार वेब
नई दिल्ली: जापान के आइची-नागोया में 18 अक्टूबर से शुरू होने वाले एशियन पैरा गेम्स 2026 से ठीक पांच दिन पहले भारतीय पैरा शूटिंग दल में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय पैरा शूटिंग टीम के मुख्य कोच जेपी नौटियाल का नाम अंतिम दल (Final Contingent) से हटा दिए जाने के बाद देश के शीर्ष पैरा निशानेबाजों में भारी आक्रोश है। नाराज खिलाड़ियों ने नई दिल्ली स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (Sports Authority of India - SAI) के मुख्यालय का रुख किया और वरिष्ठ अधिकारियों व पदाधिकारियों से मुलाकात कर अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।
साई मुख्यालय पहुंचने वाले खिलाड़ियों में देश के कई नामचीन पैरा शूटर शामिल थे। इनमें पैरालंपिक पदक विजेता मनीष नरवाल, अर्जुन पुरस्कार विजेता मोना अग्रवाल और विश्व चैंपियन रुद्रांश खंडेलवाल प्रमुख रहे।
इनके अलावा निहाल सिंह, सृष्टि अरोड़ा, स्वरूप महावीर उन्हाल्कर, राकेश निदागुंडी, सुमेधा पाठक और भक्ति शर्मा जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी भी मौजूद थे। इन सभी खिलाड़ियों ने जेपी नौटियाल के मार्गदर्शन में कई अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं।
मुलाकात के दौरान खिलाड़ियों ने स्पष्ट किया कि मुख्य कोच का टीम के साथ होना कितना महत्वपूर्ण है। अर्जुन पुरस्कार विजेता मोना अग्रवाल ने कहा, "मुख्य कोच का हमारे साथ होना बेहद जरूरी है क्योंकि वह सिर्फ कोच नहीं, बल्कि हमारे मेंटर भी हैं।"
अन्य खिलाड़ियों का कहना था कि पिछले दो सालों से जो कोच उनके साथ दिन-रात मेहनत कर रहा है, उसे ऐन वक्त पर हटाना एशियन पैरा गेम्स में भारत की तैयारियों और प्रदर्शन को गंभीर रूप से प्रभावित करेगा। खिलाड़ियों ने इसे बिना किसी ठोस प्रमाण के लिया गया एकतरफा फैसला बताया और कहा कि महज गैर-चयनित खिलाड़ियों के बेबुनियाद आरोपों के आधार पर ऐसा कदम उठाना पूरी टीम के मनोबल को तोड़ने जैसा है।
नाराज पैरा निशानेबाजों ने रुख कड़ा करते हुए यहां तक कह दिया कि यदि जेपी नौटियाल को टीम के साथ जापान नहीं भेजा गया, तो वे एशियन पैरा गेम्स 2026 में अपनी भागीदारी पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर होंगे।
खिलाड़ियों ने खेल मंत्रालय और साई अधिकारियों से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और त्वरित समीक्षा की जाए तथा मुख्य कोच जेपी नौटियाल को तत्काल प्रभाव से भारतीय दल में बहाल किया जाए।
यह पूरा विवाद पिछले हफ्ते तब शुरू हुआ जब चयन से बाहर रह गए कुछ पैरा निशानेबाजों ने पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) और शूटिंग टेक्निकल कमेटी पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया था कि चयन के बदले उनसे 20% कमीशन की मांग की गई थी।
इन आरोपों के घेरे में मुख्य कोच जेपी नौटियाल का नाम भी घसीटा गया था। हालांकि, PCI ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें बेबुनियाद बताया था।
इसी बीच, सोमवार देर शाम खेल मंत्रालय ने एशियन पैरा गेम्स के लिए उन खेलों के दलों को हरी झंडी दे दी जिनके मामले अटके हुए थे। मंत्रालय ने यह त्वरित कदम तब उठाया जब पैरा बैडमिंटन और टेबल टेनिस की टीमें मंगलवार शाम जापान के लिए रवाना होने वाली थीं और उनकी औपचारिक मंजूरी में काफी देरी हो रही थी।
इस फैसले के बाद अब पैरा साइक्लिंग (जो कोर्ट में लंबित मामला है) को छोड़कर एशियन पैरा गेम्स 2026 के लिए लगभग सभी भारतीय दलों की यात्रा का रास्ता साफ हो गया है।
एशियन पैरा गेम्स 2026 से ठीक 5 दिन पहले मुख्य शूटिंग कोच जेपी नौटियाल को दल से हटाने पर मनीष नरवाल व मोना अग्रवाल समेत शीर्ष पैरा निशानेबाजों ने SAI मुख्यालय में विरोध दर्ज कराया।
कार्तिकेय सिंह चौहान को वर्ष 2026-2030 के लिए मध्य प्रदेश वॉलीबॉल संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। जानें नई कार्यकारिणी और वॉलीबॉल खेल नीति 2026 की मुख्य बातें।
भारतीय क्रिकेट टीम ने इंदौर में खेले गए 5 मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इस रोमांचक जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीत का पूरा श्रेय अपने गेंदबाजों की स्पष्ट रणनीति और अनुशासन को दिया।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। जानिए इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, सीरीज का हाल और कोच गौतम गंभीर से जुड़ी खास जानकारी।
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने रविवार को भारत के खिलाफ अगले महीने खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। सेलेक्टर्स ने इस टीम में तीन खिलाड़ियों को वापस बुलाया है जो अपने तूफानी खेल के लिए जाने जाते हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची टी20 में संजू सैमसन ने शानदार 82 रनों की पारी खेलकर रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। जानिए साल 2026 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप भारतीय बल्लेबाजों की पूरी सूची।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी। जानिए उनके ऐतिहासिक रिकॉर्ड, उपलब्धियों और संभावित नए कप्तान के बारे में।
पुडुचेरी में खेले जा रहे पहले अनाधिकारिक वनडे में ऑस्ट्रेलिया ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली इंडिया ए की प्लेइंग 11 और पूरी टीम की जानकारी यहां पढ़ें।
हांगकांग सिक्सेज 2026 के लिए आईपीएल सितारों से सजी भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। भुवनेश्वर कुमार कप्तान होंगे। जानें पूरा स्क्वाड, फॉर्मेट और टूर्नामेंट से जुड़ी पूरी जानकारी।
एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। साथ ही 2028 ओलंपिक का टिकट हासिल किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह