विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की उम्मीद बरकरार रखने के लिए भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हर हाल में जीत चाहिए। जानें पिच का हाल, प्लेइंग इलेवन की कशमकश, गुरनूर बराड़ की संभावना और दोनों टीमों का स्क्वाड।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को कायम रखने के लिए भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। वनडे और टी20 श्रृंखला के बाद यह इस दौरे का निर्णायक मुकाबला है, जहां भारत के पास टेस्ट सीरीज अपने नाम करने का भी बड़ा मौका मौजूद है।
पहले टेस्ट मैच में अधिकांश समय दबदबा बनाने के बावजूद मुकाबला ड्रॉ समाप्त होना मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल के लिए बड़ा झटका रहा था। अब दूसरे मैच में टीम प्रबंधन के सामने प्लेइंग इलेवन और गेंदबाजी आक्रमण को लेकर कई अहम सवाल खड़े हैं, खासकर तब जब पिच का मिजाज शुरुआती तेजी के बाद बल्लेबाजों के पक्ष में बदलता दिख रहा है।
दूसरे टेस्ट की पिच भी शुरुआती दौर में घास वाली नजर आ रही है, लेकिन पहले मुकाबले की तरह इसके बाद में बल्लेबाजों के लिए अनुकूल होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी और गेंदबाजी कोच जैकब ओरम ने भी माना है कि गति और उछाल की उम्मीद के बावजूद पहले दो दिनों के बाद पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार बनती रही है।
पहले टेस्ट में बेसिन रिजर्व की पिच उम्मीद से अधिक सपाट साबित हुई थी, जिससे मैच का नतीजा नहीं निकल सका। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह के पहली पारी के प्रदर्शन और आकाश दीप की कुछ धारदार गेंदबाजी को छोड़कर भारतीय तेज आक्रमण अपेक्षित असर नहीं डाल पाया था।
प्रसिद्ध कृष्णा और अंशुल कंबोज ने दोनों पारियों में 45-45 ओवर गेंदबाजी की, लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। हालांकि गुरुवार को हुए नेट्स सत्र को देखते हुए तेज गेंदबाजी आक्रमण में बड़े बदलाव के आसार कम लग रहे हैं। बुमराह, आकाश दीप, कंबोज और प्रसिद्ध ने नेट्स पर गेंदबाजी नहीं की, जिसे मैच से एक दिन पहले संभावित अंतिम एकादश के खिलाड़ियों को दिए जाने वाले आराम के तौर पर देखा जा रहा है।
दूसरी ओर गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा के साथ औकिब नबी और अर्शदीप सिंह ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया। यदि कोई एक बदलाव होता है, तो प्रसिद्ध या कंबोज की जगह लंबे कद, गति और उछाल वाले गुरनूर बराड़ को मौका मिल सकता है। डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, टॉम लैथम, हेनरी निकोल्स के साथ डैरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स जैसे बल्लेबाजों के सामने बराड़ कारगर विकल्प साबित हो सकते हैं।
मौजूदा टीम प्रबंधन की रणनीति में आठवें नंबर तक बल्लेबाजी को मजबूत रखने की प्राथमिकता साफ दिखती है। इसी सोच के तहत नीतीश कुमार रेड्डी के बजाय अपेक्षाकृत बेहतर बल्लेबाजी करने वाले आकाश दीप और अंशुल कंबोज को पहले टेस्ट में उतारा गया था, लेकिन 20 विकेट लेने के लिए रणनीति में व्यावहारिक बदलाव की जरूरत महसूस की जा रही है।
उधर, इस मैदान पर ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल तीन सप्ताह पहले भारत ए की ओर से खेलते हुए शतक जड़ चुके हैं, जिससे टीम को आत्मविश्वास मिल सकता है। वहीं रविंद्र जडेजा की जगह वाशिंगटन सुंदर को तरजीह देने के फैसले पर भी चर्चा तेज है, क्योंकि पहले टेस्ट में बाएं हाथ के बल्लेबाजों को आउट करने का बड़ा काम बुमराह ने ही कर दिया था।
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़, साई सुदर्शन।
न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रविंद्र, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, नाथन स्मिथ, मैट फिशर, विल यंग, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की उम्मीद बरकरार रखने के लिए भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हर हाल में जीत चाहिए। जानें पिच का हाल, प्लेइंग इलेवन की कशमकश, गुरनूर बराड़ की संभावना और दोनों टीमों का स्क्वाड।
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रनों की ऐतिहासिक पारी का श्रेय युवराज सिंह की टिप्स को दिया है। जानिए मैच से पहले हुई बातचीत और बदलाव की पूरी कहानी।
महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने चीन को 6-2 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की और 12 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंचा। इस जीत से भारतीय महिला हॉकी टीम वर्ल्ड रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ 5वें स्थान पर पहुंच गई है। जानें जापान और कोरिया के मैचों का हाल भी।
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ इंडिया-ए की ओर से 204 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि उन्होंने कैसे गेंदबाजों के खिलाफ यह विश्व रिकॉर्ड बनाया।
दिल्ली के कप्तान प्रियांश आर्य ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ 68 गेंदों में नाबाद 181 रन बनाकर केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जानें इस ऐतिहासिक पारी और वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में।
भारत-न्यूजीलैंड वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने के फैसले पर सफाई दी। जानिए दोस्ती, फॉर्म और टीम की रणनीति पर गिल ने क्या कहा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। सोमवार को मुकाबले के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 8 विकेट की जरूरत थी और टी-ब्रेक से पहले 5 बल्लेबाज आउट भी हो गए थे, जिससे आखिरी डेढ़ सेशन में जीत के लिए 5 विकेट की दरकार थी।
भोपाल में खेली जा रही महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरे दिन मलेशिया ने कोरिया और जापान ने चीन को 3-1 से हराया, जबकि भारत ने थाईलैंड पर 7- 0 से जीत दर्ज कराई।
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को एक बार फिर भोपाल में अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी का रोमांच देखने को मिलेगा। नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टूर्नामेंट के तीसरे मैच दिवस पर तीन मुकाबले खेले जाएंगे।
जब टेस्ट मैच न्यूजीलैंड जैसे देश में होता है तो उम्मीद की जाती है कि यहां बल्लेबाजों को परेशानी होगी और गेंदबाज विकेट चटकाएंगे। किसी भी उपमहाद्वीप की टीम से बड़े स्कोर की उम्मीद नहीं होती है, लेकिन टीम इंडिया ने सभी की उम्मीदों से उलट काम किया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह