महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने चीन को 6-2 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की और 12 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंचा। इस जीत से भारतीय महिला हॉकी टीम वर्ल्ड रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ 5वें स्थान पर पहुंच गई है। जानें जापान और कोरिया के मैचों का हाल भी।

महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के रोमांचक मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन को 6-2 से हरा दिया। दिन के तीसरे मुकाबले में दर्ज इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार चौथी जीत हासिल की और कुल 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर मजबूती से काबिज हो गई।
इस बड़ी जीत का असर अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग पर भी साफ दिखाई दिया और भारतीय महिला हॉकी टीम वर्ल्ड रैंकिंग में 5वें पायदान पर पहुंच गई। यह महिला हॉकी के इतिहास में भारत की अब तक की सर्वोच्च रैंकिंग है, जिसने 2022 में हासिल की गई छठी रैंकिंग के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
मुकाबले की शुरुआत से ही भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक तेवर अपनाए और पहले ही क्वार्टर में तीन गोल दागकर चीन पर दबाव बना लिया। दीपिका ने मैच शुरू होने के महज पहले मिनट (00:59) में पहला गोल कर भारत का खाता खोला। इसके बाद उन्होंने छठे मिनट (05:59) और 13वें मिनट (13:09) में गोल करते हुए अपना हैट्रिक भी पूरा कर लिया।
भारतीय आक्रमण की यह लय दूसरे क्वार्टर में भी जारी रही, जहां लालरेमसियामी ने 18वें मिनट (18:50) और नेहा ने 21वें मिनट (21:21) में गोल कर स्कोर 5-1 पहुंचा दिया। तीसरे क्वार्टर में रानी साक्षी ने 37वें मिनट (37:28) में टीम के लिए छठा गोल किया। दूसरी ओर चीन के लिए फेंग किंगमियाओ ने 14वें मिनट और चेन टोंग ने 33वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक के जरिए गोल किए, जबकि चौथे क्वार्टर में भारतीय रक्षा पंक्ति ने चीन को कोई और गोल नहीं करने दिया और 6-2 से जीत पक्की कर ली।
बरखेड़ा नाथू स्टेडियम में खेले गए दिन के दूसरे मुकाबले में जापान ने मलेशिया को 3-1 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ जापान ने भी टूर्नामेंट में अपनी लगातार चौथी सफलता दर्ज की। जापान की ओर से मारुयामा निको ने 31वें मिनट में पहला गोल किया, जिसके बाद मुरायामा हिरोका ने 50वें और हिरामित्सु आइ ने 57वें मिनट में गोल दागकर बढ़त को 3-0 तक पहुंचा दिया। मलेशिया की ओर से अजहेरी अजमायरा ने 50वें मिनट में एक गोल जरूर किया, लेकिन टीम हार को नहीं टाल सकी।
दिन के पहले मैच में कोरिया ने थाईलैंड के खिलाफ कड़े मुकाबले में 1-0 से जीत हासिल की। मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल कोरिया की खिलाड़ी पार्क सेउंगए ने 25वें मिनट में किया। पूरे चारों क्वार्टर में थाईलैंड की टीम बराबरी का गोल नहीं कर सकी। मुकाबले के दौरान दोनों ही टीमों को कई पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन थाईलैंड उन्हें गोल में तब्दील करने में नाकाम रहा और कोरिया ने अपनी बढ़त को अंत तक बनाए रखते हुए मुकाबला जीत लिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने चीन को 6-2 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की और 12 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंचा। इस जीत से भारतीय महिला हॉकी टीम वर्ल्ड रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ 5वें स्थान पर पहुंच गई है। जानें जापान और कोरिया के मैचों का हाल भी।
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ इंडिया-ए की ओर से 204 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि उन्होंने कैसे गेंदबाजों के खिलाफ यह विश्व रिकॉर्ड बनाया।
दिल्ली के कप्तान प्रियांश आर्य ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ 68 गेंदों में नाबाद 181 रन बनाकर केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जानें इस ऐतिहासिक पारी और वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में।
भारत-न्यूजीलैंड वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने के फैसले पर सफाई दी। जानिए दोस्ती, फॉर्म और टीम की रणनीति पर गिल ने क्या कहा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। सोमवार को मुकाबले के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 8 विकेट की जरूरत थी और टी-ब्रेक से पहले 5 बल्लेबाज आउट भी हो गए थे, जिससे आखिरी डेढ़ सेशन में जीत के लिए 5 विकेट की दरकार थी।
भोपाल में खेली जा रही महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरे दिन मलेशिया ने कोरिया और जापान ने चीन को 3-1 से हराया, जबकि भारत ने थाईलैंड पर 7- 0 से जीत दर्ज कराई।
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को एक बार फिर भोपाल में अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी का रोमांच देखने को मिलेगा। नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टूर्नामेंट के तीसरे मैच दिवस पर तीन मुकाबले खेले जाएंगे।
जब टेस्ट मैच न्यूजीलैंड जैसे देश में होता है तो उम्मीद की जाती है कि यहां बल्लेबाजों को परेशानी होगी और गेंदबाज विकेट चटकाएंगे। किसी भी उपमहाद्वीप की टीम से बड़े स्कोर की उम्मीद नहीं होती है, लेकिन टीम इंडिया ने सभी की उम्मीदों से उलट काम किया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने 4 विकेट पर 486 रन बनाकर 118 रन की बढ़त ली। केएल राहुल ने 136 और पडिक्कल ने 80 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल 98 रन पर बोल्ड हुए। पंत 55 रन पर नाबाद।
दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व पति करोंग ओंखोलर द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में संज्ञान लेने से पहले ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम को नोटिस जारी किया है। जानें क्या है पूरा मामला और अगली सुनवाई की तारीख।