मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार (27 नवंबर) को आधिकारिक घोषणा करते हुए रोहित शर्मा को आईपीएल 2027 के लिए दोबारा कप्तान नियुक्त किया है। हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स में ट्रेड होने और अर्शदीप सिंह के टीम से जुड़ने के बाद यह फैसला लिया गया है।

आईपीएल 2027 की तैयारी के बीच मुंबई इंडियंस ने बड़ा बदलाव करते हुए अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को एक बार फिर टीम की कमान सौंप दी है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार (27 नवंबर) को इस फैसले की आधिकारिक पुष्टि की। लगभग तीन सीजन बाद रोहित टीम का नेतृत्व करते दिखेंगे। इससे पहले आईपीएल 2024 से ठीक पहले उनसे कप्तानी लेकर हार्दिक पांड्या को जिम्मेदारी दी गई थी। हालिया ट्रेड के तहत हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स का हिस्सा बन गए हैं, जबकि पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस में आए हैं। हार्दिक के जाने से खाली हुई कप्तानी की जगह फ्रेंचाइजी ने अपने सबसे सफल कप्तानों में गिने जाने वाले रोहित पर भरोसा जताया है।
कप्तानी की जिम्मेदारी दोबारा मिलने पर रोहित शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस उनके जीवन का अहम हिस्सा रही है और इस टीम की अगुवाई करना हमेशा उनके लिए गर्व का विषय रहा है। रोहित ने बताया कि आगामी सीजन को लेकर नीता अंबानी और आकाश अंबानी के साथ हुई बातचीत बेहद उत्साहजनक रही और उन्हें विश्वास है कि टीम इस बार मजबूत प्रदर्शन करेगी। उनके मुताबिक, वह लीग के 20वें सीजन की चुनौतियों के लिए तैयार हैं और प्रशंसकों को जश्न मनाने के कई अवसर देना चाहते हैं। उनका फोकस टीम की पहचान के अनुरूप क्रिकेट खेलने, एकजुट होकर खेलने और खेल का पूरा आनंद लेने पर रहेगा।
मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने भी रोहित शर्मा की कप्तानी में वापसी पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि फ्रेंचाइजी के ऐतिहासिक 20वें सीजन में रोहित को ब्लू एंड गोल्ड जर्सी में टीम का नेतृत्व करते देखना बेहद सुखद है। आकाश के अनुसार, रोहित का मुंबई इंडियंस और समर्थकों (पलटन) के साथ गहरा जुड़ाव है। नए सीजन को लेकर हुई चर्चा में बेहतर प्रदर्शन और नई उपलब्धियां हासिल करने को लेकर खासा उत्साह और महत्वाकांक्षा दिखी। उन्होंने कहा कि रोहित के अनुभव और नेतृत्व कौशल के साथ जो टीम आकार ले रही है, उससे काफी उम्मीदें जुड़ी हैं और टीम का लक्ष्य ऐसा खेल दिखाना है जिससे पलटन को गर्व हो तथा यादगार पल बन सकें।
मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार (27 नवंबर) को आधिकारिक घोषणा करते हुए रोहित शर्मा को आईपीएल 2027 के लिए दोबारा कप्तान नियुक्त किया है। हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स में ट्रेड होने और अर्शदीप सिंह के टीम से जुड़ने के बाद यह फैसला लिया गया है।
क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 246 रन बनाए, स्टंप्स पर टॉम ब्लंडेल 53 और ग्लेन फिलिप्स 36 रन बनाकर नाबाद लौटे। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने के बाद भारतीय गेंदबाज हेगले ओवल की कंडीशंस का पूरा फायदा नहीं उठा सके।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की उम्मीद बरकरार रखने के लिए भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हर हाल में जीत चाहिए। जानें पिच का हाल, प्लेइंग इलेवन की कशमकश, गुरनूर बराड़ की संभावना और दोनों टीमों का स्क्वाड।
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रनों की ऐतिहासिक पारी का श्रेय युवराज सिंह की टिप्स को दिया है। जानिए मैच से पहले हुई बातचीत और बदलाव की पूरी कहानी।
महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने चीन को 6-2 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की और 12 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंचा। इस जीत से भारतीय महिला हॉकी टीम वर्ल्ड रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ 5वें स्थान पर पहुंच गई है। जानें जापान और कोरिया के मैचों का हाल भी।
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ इंडिया-ए की ओर से 204 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि उन्होंने कैसे गेंदबाजों के खिलाफ यह विश्व रिकॉर्ड बनाया।
दिल्ली के कप्तान प्रियांश आर्य ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ 68 गेंदों में नाबाद 181 रन बनाकर केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जानें इस ऐतिहासिक पारी और वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में।
भारत-न्यूजीलैंड वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने के फैसले पर सफाई दी। जानिए दोस्ती, फॉर्म और टीम की रणनीति पर गिल ने क्या कहा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। सोमवार को मुकाबले के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 8 विकेट की जरूरत थी और टी-ब्रेक से पहले 5 बल्लेबाज आउट भी हो गए थे, जिससे आखिरी डेढ़ सेशन में जीत के लिए 5 विकेट की दरकार थी।
भोपाल में खेली जा रही महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरे दिन मलेशिया ने कोरिया और जापान ने चीन को 3-1 से हराया, जबकि भारत ने थाईलैंड पर 7- 0 से जीत दर्ज कराई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह