दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस से मिली हार के बाद मध्य प्रदेश भाजपा ने त्वरित और सख्त एक्शन लिया है। उपचुनाव के नतीजों की समीक्षा बैठक के तुरंत बाद प्रदेश नेतृत्व ने दतिया जिला भाजपा संगठन की पूरी कार्यकारिणी के साथ-साथ सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।

सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों की जिला इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग
भीतरघात के आरोपों के बाद प्रदेश नेतृत्व का बड़ा फैसला
भोपाल। स्टार समाचार वेब
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस से मिली हार के बाद मध्य प्रदेश भाजपा ने त्वरित और सख्त एक्शन लिया है। उपचुनाव के नतीजों की समीक्षा बैठक के तुरंत बाद प्रदेश नेतृत्व ने दतिया जिला भाजपा संगठन की पूरी कार्यकारिणी के साथ-साथ सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को उपचुनाव के दौरान हुई गुटबाजी और कथित भीतरघात पर पार्टी का सर्जिकल स्ट्राइक माना जा रहा है। भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की मौजूदगी में उपचुनाव परिणामों की विस्तृत समीक्षा बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में दतिया से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी, कोर कमेटी के सदस्य और वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में दो घंटे तक हार के कारणों पर मंथन हुआ। इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने स्थानीय स्तर पर पार्टी के भीतर हुई सेंधमारी और अनुशासनहीनता का मुद्दा उठाया।
व्हाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्ड से घिरे नेता
दावा किया जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी ने कई जिला पदाधिकारियों और प्रभावशाली नेताओं पर निष्क्रिय रहने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के गंभीर आरोप लगाए। अपने दावों को साबित करने के लिए उन्होंने व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्डिंग्स और अन्य दस्तावेज भी प्रदेश नेतृत्व को सौंपे।
इन इकाइयों पर गिरी गाज
समीक्षा बैठक खत्म होने के कुछ ही घंटों बाद प्रदेश कार्यालय से दतिया संगठन को भंग करने का आधिकारिक आदेश जारी हो गया। भंग की गई इकाइयों में दतिया जिला भाजपा कार्यकारिणी, भारतीय जनता युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा एवं सभी अन्य प्रकोष्ठ शामिल हैं।
पूर्व गृहमंत्री के करीबियों पर असर
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, भंग की गई कार्यकारिणी में अधिकांश पदों पर पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समर्थक तैनात थे। टिकट वितरण से लेकर प्रचार और बूथ प्रबंधन तक उनकी भूमिका पर लगातार सवाल उठ रहे थे। इस कार्रवाई के बाद दतिया भाजपा में खलबली मच गई है। जहां एक तरफ पूर्व गृहमंत्री गुट के कई नेता स्तब्ध हैं। वहीं जमीनी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उम्मीद की जा रही है कि पार्टी के इस कड़े कदम से अब निष्ठापूर्वक काम करने वालों को मौका मिलेगा।
उपचुनाव का गणित
कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,016 मतों से हराया। दतिया सीट लगातार दूसरी बार भाजपा के हाथ से निकली है, जिससे संगठन बेहद गंभीर है।
आगे की योजना
प्रदेश नेतृत्व जल्द ही दतिया के लिए नए पर्यवेक्षक नियुक्त करेगा। नई कार्यकारिणी में युवाओं, अनुभवी नेताओं और सभी सामाजिक वर्गों को संतुलित प्रतिनिधित्व देने की योजना है। 2028 के चुनावों से पहले पार्टी संगठन में अनुशासन का यह कड़ा संदेश बेहद अहम माना जा रहा है।
इनका कहना है
भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। चुनाव में हार-जीत चलती रहती है, लेकिन पार्टी के खिलाफ काम करने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, दोषियों को चिन्हित कर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री
मैंने सिर्फ सच बोला है। जो लोग मंच से भाजपा की जय बोलते हैं और पीछे से पार्टी को नुकसान पहुंचाते हैं, उनकी जगह संगठन में नहीं है। प्रदेश नेतृत्व ने यह बहुत ही साहसिक और सही समय पर फैसला लिया है।
-आशुतोष तिवारी, दतिया से भाजपा प्रत्याशी
यह भी पढ़िए...
दतिया उपचुनाव हार के बाद भाजपा की बड़ी समीक्षा बैठक, भीतरघात और अनुशासनात्मक कार्रवाई पर मंथन


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे से पहले पुलिस का बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, डकैत कल्ली गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने डकैत को बानमोर इलाके में पकड़ा है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यसभा चुनाव से जुड़ी एक चुनाव याचिका पर सुनवाई करते हुए भाजपा के तीन निर्वाचित सांसदों को अपना जवाब दाखिल करने का अंतिम अवसर दिया है। यह पूरा मामला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन द्वारा दायर चुनाव याचिका से संबंधित है।
चिरुला थाना पुलिस ने डगरई टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान एक कार से 286 किलो चांदी जब्त की है। थाना प्रभारी हिमांशु भार्गव ने बताया कि बीती रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में बड़ी मात्रा में चांदी भरकर ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चिरुला थाना पुलिस ने डगरई टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोक लिया।
जबलपुर हाईकोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता अजय दुबे को राज्यपाल द्वारा मध्य प्रदेश सरकार और राज्य की राजनीतिक स्थिति पर केंद्र को भेजी रिपोर्टों के निरीक्षण की अनुमति दे दी है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रायसेन के यूट्यूबर उवेश खान के खिलाफ दर्ज FIR को खारिज कर दिया है। जस्टिस हिमांशु जोशी की कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पत्रकारिता के तहत वास्तविक हिंसा की निष्पक्ष रिपोर्टिंग करना सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना नहीं है।
भोपाल के वल्लभ भवन, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के कर्मचारियों के लिए CCTV आधारित फेस रिकग्निशन अटेंडेंस सिस्टम लागू किया जा रहा है। 6 नवंबर तक सेल्फ रजिस्ट्रेशन न कराने पर वेतन रोका जा सकता है।
मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर कांग्रेस ने 100 से ज्यादा त्रुटियों और विदेशी मुद्रा में संपत्ति ब्योरे को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई हैं
मध्यप्रदेश 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है। सागर एसपी पद से तबादले के बाद उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए यह कदम उठाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम ने PHQ में बैठक बुलाई है।
ग्वालियर के खुरैरी में जम्मू-कश्मीर से छुट्टी पर आए SSB जवान ज्ञान सिंह ने चरित्र संदेह में पत्नी रिंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव भिंड ले जाकर हार्ट अटैक का नाटक रचा, लेकिन 12 साल की बेटी ने मामा को सच बताकर मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी फरार है।
शाहपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर पिता-पुत्र को गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ओडिशा से ट्रेन के जरिए गांजा लाकर मऊगंज क्षेत्र में सप्लाई करते थे।